
लखीमपुर खीरी: जिला कारागार का औचक निरीक्षण, बंदियों से संवाद कर जानी व्यवस्थाएं
लखीमपुर खीरी। जनपद न्यायाधीश शिव कुमार सिंह ने शुक्रवार को सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, एडीएम (न्यायिक) बृजपाल सिंह एवं एएसपी के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही बंदियों से संवाद कर उनके विधिक प्रकरणों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कारागार में बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता भी जांची गई, जिसे अधिकारियों ने संतोषजनक पाया। अधिकारियों ने बंदियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए।
जनपद न्यायाधीश ने पेंशन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र बंदियों को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने को कहा गया। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को बंदियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#highlightseveryone #paliakalankheri #नीमगाँव #viralvideochallenge