
👉#सावन की उमंग में सजा तीज उत्सव, आरएमएल की छात्राओं ने प्रस्तुतियों से बांधा समां
मेहंदी, हेयरस्टाइल, नेल आर्ट, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बिखेरी छटा; मिस तीज और मिसेज तीज के विजेताओं को किया गया सम्मानित
शाहजहांपुर। सावन की हरियाली, तीज की उमंग और भारतीय संस्कृति के रंगों से सराबोर तीज उत्सव का आयोजन शनिवार को आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एवं वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स, शाहजहांपुर के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में आरएमएल ग्रुप की छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान मेहंदी, हेयरस्टाइल, नेल आर्ट, नृत्य, संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं पारंपरिक खेल आकर्षण का केंद्र रहे। सावन के गीतों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में वीआईपी ग्रुप की जिला प्रभारी एवं आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन वर्षा गोस्वामी, वीआईपी ग्रुप की जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता, पुवायां नगर पालिका चेयरमैन की पत्नी नीति गुप्ता, संयुक्त महासचिव अधिवक्ता रजनी भानु सिंह, रुचिता गुप्ता, आरती एवं साक्षी आदि शामिल रहीं।निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, प्रस्तुति और कला के आधार पर विजेताओं का चयन किया।हेयरस्टाइल प्रतियोगिता में सुरभि (जीएनएम प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उनकी मॉडल महिमा रहीं। काजल (जीएनएम द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जिनकी मॉडल जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा रहींकार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
Varsha Goswami