Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

बेतिया नगर के ऐतिहासिक मां कालीबाग मंदिर परिसर अब पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित होगा। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस पारित योजना की जारी निविदा में अमृत 2.0 के तहत कालीबाग मंदिर पार्क के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। करीब सात एकड़ भूखंड में विकसित होने वाले इस पार्क से धार्मिक आस्था के साथ शहर के पर्यटन उद्योग को भी नई पहचान मिलेगी। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि प्रस्तावित मां कालीबाग पार्क में दर्जनों प्रकार के पेड़ पौधों के अलावा पाथवे, गजीबो, स्ट्रीट लाइट, ओपन जीम, झूले, टिकट घर, गार्ड रूम के अलावा नागरिक प्रसाधन सुविधाओं का निर्माण कराए जाने की योजना स्वीकृत है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि पारित योजना पर आधारित निविदा के अनुसार प्रस्तावित कार्य की कुल अनुमानित लागत 1 करोड़ 66 लाख 54 हजार रुपये है। निविदा में भाग लेने के लिए 3 लाख 33 हजार 100 रुपये की बिड सिक्योरिटी तथा 10 हजार रुपये निविदा शुल्क निर्धारित किया गया है। कार्य पूरा करने की अवधि छह माह रखी गई है। ऐतिहासिक कालीबाग मंदिर परिसर में प्रस्तावित पार्क के विकसित होने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी होगा। विशाल भूखंड में पार्क के विकास से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और शहर में एक प्रमुख सार्वजनिक पर्यटन स्थल तैयार होने की संभावना है। जारी निविदा के मुताबिक ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निविदा दस्तावेज ऑनलाइन प्राप्त करने की तिथि 21 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक निर्धारित है, जबकि तकनीकी बीड खोलने की तिथि 11 सितंबर निर्धारित की गई है। योजना के पूरा होने के बाद कालीबाग मंदिर परिसर बेतिया के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन मानचित्र पर एक नए आकर्षण के रूप में उभर सकता है। पूर्व में नगर निगम द्वारा ही उस भूखंड की चारदीवारी करा दी गई थी।

MORE NEWS