जिला सिरमौर में नाहन में रहने वाली लड़की ने माता-पिता पर संगीन आरोप लगाया और घर से लापता
====
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में नाहन में रहने वाली इस लड़की ने माता-पिता पर संगीन आरोप लगाया और घर से लापता हो गई। युवती के परिवार ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
पुलिस ने युवती के माता-पिता और भाई और परिजनों को मामले की जांच की लिए थाने बुलाया है। पुलिस ने भाई की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने वीडियो में लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया है।
एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि युवती की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। पुलिस टीम मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर युवती की सुरक्षा और तलाश में जुटी हुई है। एसपी ने स्पष्ट किया कि युवती के सामने आने और उसके बयान दर्ज होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई पता चलेगी।
Ronhat, Sirmaur | Aug 14, 2026