Public App Logo
उत्कृष्ट कर अनुपालन के लिए विक्की टी वी एस को ‘भामाशाह पुरस्कार’ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पोलो मैदान (नेहरू स्टेडियम), लहेरियासराय में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में दरभंगा के प्रतिष्ठित विक्की टी वी एस को उत्कृष्ट जीएसटी विवरणी एवं आईजीएसटी भुगतान के लिए ‘भामाशाह पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। वाणिज्य कर विभाग द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान आकांक्षा महासेठ ने ग्रहण किया। समारोह में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह दरभंगा के प्रभारी मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र, विधायक प्रो. विनय चौधरी, विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, विधायक ईश्वर मंडल, जिलाधिकारी कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ रेड्डी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विक्की टी वी एस के एमडी अभिषेक कुमार ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत और ईमानदार कर अनुपालन का परिणाम है। इससे टीम का उत्साह और बढ़ेगा। वहीं संस्थापक चेयरमैन गणेश महासेठ ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी। विक्की टी वी एस की यह उपलब्धि सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि ईमानदार कर अनुपालन और जिम्मेदार व्यवसाय की मिसाल है—जो दरभंगा और पूरे मिथिला के लिए गौरव का विषय है। - Darbhanga News