Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

यह तस्वीर सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, मातृत्व और महिला सशक्तिकरण की खूबसूरत मिसाल है। अरवल के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एसपी डॉ. नवजोत सिमी अपने बेटे मीरान के साथ पहुंचीं। नन्हे मीरान को पुलिस का अटायर पहनाया गया था। सामने तिरंगा था, मां की वर्दी थी और साथ में उनका नन्हा बेटा जो कभी मां की वर्दी खींचता दिखा तो कभी कुछ खाता हुआ नजर आया। सबसे खास बात यह रही कि इन तमाम पलों के बीच मां के चेहरे पर न कोई शिकन दिखी और न जिम्मेदारी से कोई समझौता। आसानी से कोई जवान बच्चे को संभाल सकता था, लेकिन शायद मां का मातृत्व उन्हें अपने बच्चे को खुद संभालने से रोक नहीं पाया। एक हाथ में तिरंगा और साथ में बेटे को सहजता से संभालती एक महिला पुलिस अधिकारी की यह तस्वीर बहुत कुछ कह जाती है। महिला सशक्तिकरण सिर्फ मंचों पर दिए जाने वाले भाषणों का विषय नहीं है। यह तब दिखता है, जब एक महिला एक साथ अपने परिवार, अपने कर्तव्य और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी मजबूती से निभाती है। पंजाब से बिहार आकर यहां की संस्कृति से जुड़ना, छठ की शुभकामनाएं देना, पुलिस बल में पूरी जिम्मेदारी से सेवा करना, सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाना और साथ ही पूरे जिले की जिम्मेदारी संभालना डॉ. नवजोत सिमी की कहानी कई महिलाओं के लिए प्रेरणा है। मैडम, आपको सलाम। ❤️ #NavjotSimi #WomenEmpowerment #महिलासशक्तिकरण #IPS #Arwal #BiharPolice #Motherhood #IndependenceDay #15August #SanjeevaniSamachar

Chapra, Saran | Aug 16, 2026