Public App Logo
*हत्या के मामले में थाना आजाद नगर पुलिस की त्वरित एवं सख्त कार्रवाई — मुख्य आरोपी गिरफ्तार* हिसार 16 अगस्त । थाना आजादनगर पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवकेश उर्फ आशीष पुत्र विनोद कुमार निवासी रावत खेड़ा के रूप में हुई है। थाना आजाद नगर प्रभारी इंस्पेक्टर मनदीप सिंह ने बताया कि बलवान सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी तलवंडी रुक्का ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसके पिता महावीर सिंह पुत्र देवतराम रात के समय अपने घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। उपचार के दौरान उसके पिता की मृत्यु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू करते हुए घटनास्थल एवं अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी लवकेश उर्फ आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे रंजिश का कारण सामने आया है। आरोपी पक्ष की रंजिश इस बात को लेकर थी कि मृतक के पोते ने एक युवती के साथ अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक हिसार ने स्पष्ट किया है कि हत्या जैसे गंभीर अपराधों में किसी भी आरोपी के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। हिसार पुलिस कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगी। मामले में फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर कानून के समक्ष पेश किया जाएगा। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस निर्माण पर लेकर जनता से पूछताछ की जाएगी । हिसार पुलिस की अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी है कि कानून से बचने का कोई रास्ता नहीं है। अपराध करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को उसकी करनी का कानूनी परिणाम भुगतना पड़ेगा। - Uklana News