
सुविधा केंद्र को बचाने के लिए 38 दिन से क्रमिक भूख हड़ताल जारी : गुरु शरण परमार
जोगिंदर नगर/ उमेश कुमार।
जोगिंदर नगर के हर्बल गार्डन स्थित क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र जो की राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड से हर वर्ष प्राप्त होने वाली धन राशि से संचालित होता था सन 2017 से अच्छे से चला हुआ था l यह संस्थान औषधीय पौधों के उन्नत किस्म के बीज और नर्सरी तैयार करके किसानों को उगाने के लिए प्रदान करता था और फिर उसकी उपज को दवा उत्पादक कंपनियों को बिकवाने में किसानों और कंपनियों के बीच में मध्यस्तता का काम करके दोनों का काम आसान करता था जिससे कि औषधीय उपज से जुड़े किसान इसे उगाने को उत्साहित हो सकें l मगर किन्हीं कारणों से राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड ने इस संस्थान को सोलन स्थानांत्रित करने का निर्णय ले लिया जो कि जोगिंदर नगर के लोगों को मंजूर नहीं था और एक संघर्ष समिति का गठन करने 5 अगस्त से विरोध का बिगुल बजा दिया l संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि तब से लेकर आज तक जोगिंदर नगर में तीन बड़ी रैलियाँ भी विरोध में हुई और आयुष सचिव भारत सरकार से मुलाकात भी की गई और जल्द ही आयुष मंत्री से भी मुलाकात की जाएगी l क्रमिक अनशन के 38वें दिन बिहूँ पंचायत से नरेश धरवाल, दिनेश कुमार, सुशील कुमार व अभिषेक बैठे l इस अवसर पर अजय ठाकुर, कुशाल भारद्वाज, ब्रिज गोपाल अवस्थी, लाभ सिंह, रमेश कुमार, जय करण, सुभाष कुमार, प्रेम सिंह, कर्म चंद, प्रीतम चंद, संजीव कुमार, लकी आदि मौजूद रहे l