Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

सड़क हादसे में घायल पशु की मदद के लिए तुरंत करें 1962 पर कॉल, घर पहुंचेगी मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी सड़क या हाईवे पर कोई गाय, भैंस, बछड़ा अथवा अन्य पशु दुर्घटना का शिकार होकर घायल अवस्था में मिले, तो उसे असहाय न छोड़ें। ऐसे मामलों में तत्काल टोल-फ्री हेल्पलाइन 1962 पर सूचना दें, ताकि मोबाइल वेटरनरी यूनिट (एमवीयू) मौके पर पहुंचकर पशु का उपचार कर सके। विभाग के अनुसार, केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से प्रदेश में 520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट (MVU) संचालित की जा रही हैं। ये यूनिट चलते-फिरते पशु अस्पताल के रूप में कार्य करती हैं और पशुओं को आपातकालीन उपचार, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, स्वास्थ्य परीक्षण तथा विशेषज्ञ परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं। पशुपालक एवं आम नागरिक पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी सलाह, सुझाव और टेली-मेडिसिन के लिए प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक 1962 हेल्पलाइन का लाभ उठा सकते हैं। वहीं मोबाइल वेटरनरी यूनिट की आपातकालीन सेवाएं सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध हैं। पशुपालन विभाग ने लोगों से अपील की है कि घायल या बीमार पशु दिखने पर तुरंत 1962 पर सूचना देकर बेजुबान पशुओं की जान बचाने में सहयोग करें। #UPGovernment #Pashupalan #AnimalHusbandry #MVU #1962Helpline #पशुपालन #पशुचिकित्सा #उत्तरप्रदेश #खबरPublic

Amethi, Amethi | Aug 7, 2026

MORE NEWS

सुल्तानपुर में ट्यूबवेल पर नहाते समय युवक को लगा करंट, मौत #now44news #breaking #ytshorts #sultanpur

सुल्तानपुर में ट्यूबवेल पर नहाते समय युवक को लगा करंट, मौत #now44news #breaking #ytshorts #sultanpur

Amethi, Amethi | Aug 15, 2026

AIMIM अमेठी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, सामूहिक रूप से गाया जन-गण 

ग्राम सभा अध्यक्ष अमन बने एक घंटे के लिए जिला अध्यक्ष

जगदीशपुर, अमेठी, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर AIMIM अमेठी के जिला कार्यालय, मिश्रौली मोड़, जगदीशपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।सामूहिक रूप से  जन-गण राष्ट्र गान भी गाया।

कार्यक्रम के दौरान AIMIM अमेठी के जिला अध्यक्ष कदीर खान ने एक अनूठी पहल करते हुए जगदीशपुर विधानसभा के ग्राम सभा अध्यक्ष अमन को एक घंटे के लिए जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद अमन के हाथों ध्वजारोहण कराया गया।

इस अवसर पर यूथ जिला अध्यक्ष तराबुल हक गफ्फारी, जिला महासचिव इफ्तिखार खान, यूथ जिला सचिव सलमान, संगठन मंत्री फिरोज खान, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष हाफिज वासिफ, विधानसभा सचिव जगदीशपुर मौलाना नूर आलम, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीशपुर सुल्तान खान, संयुक्त सचिव नूरुल हसन सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में AIMIM अमेठी के पदाधिकारियों ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दिली मुबारकबाद दी।

AIMIM अमेठी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, सामूहिक रूप से गाया जन-गण ग्राम सभा अध्यक्ष अमन बने एक घंटे के लिए जिला अध्यक्ष जगदीशपुर, अमेठी, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर AIMIM अमेठी के जिला कार्यालय, मिश्रौली मोड़, जगदीशपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।सामूहिक रूप से जन-गण राष्ट्र गान भी गाया। कार्यक्रम के दौरान AIMIM अमेठी के जिला अध्यक्ष कदीर खान ने एक अनूठी पहल करते हुए जगदीशपुर विधानसभा के ग्राम सभा अध्यक्ष अमन को एक घंटे के लिए जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद अमन के हाथों ध्वजारोहण कराया गया। इस अवसर पर यूथ जिला अध्यक्ष तराबुल हक गफ्फारी, जिला महासचिव इफ्तिखार खान, यूथ जिला सचिव सलमान, संगठन मंत्री फिरोज खान, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष हाफिज वासिफ, विधानसभा सचिव जगदीशपुर मौलाना नूर आलम, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीशपुर सुल्तान खान, संयुक्त सचिव नूरुल हसन सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में AIMIM अमेठी के पदाधिकारियों ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दिली मुबारकबाद दी।

Amethi, Amethi | Aug 15, 2026