Public App Logo
Profile Picture

Akeel Ahmad

@akki.sami83
390Followers
1Following
🚨 अमेठी में आशाओं का बड़ा प्रदर्शन!
मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन जारी रखने का ऐलान। जगदीशपुर CHC से सड़क तक नारेबाजी, अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।

सात मांगें… अब प्रशासन क्या करेगा? 👀
वीडियो में सुनिए आशा कार्यकर्ताओं का बयान।

<nis:link nis:type=tag nis:id=amethi nis:value=Amethi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagdishpur nis:value=Jagdishpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashaworkers nis:value=AshaWorkers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amethinews nis:value=AmethiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khabarpublicnews nis:value=KhabarPublicNews nis:enabled=true nis:link/>
खबर पब्लिक न्यूज 0.2 शरद द्विवेदी
सहारा से जुड़ी सोसायटी के चेयरमैन खालिद चौधरी गिरफ्तार, 20 से अधिक मामले दर्ज होने का दावा

लखनऊ/ग्वालियर। सहारा समूह से जुड़ी साहर्यन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस की विशेष टीम ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उनके खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत से जुड़े 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें करीब 14 मामले ग्वालियर से संबंधित बताए जा रहे हैं।

सहारा टावर के पास घेराबंदी कर पकड़ा

रिपोर्टों के अनुसार ग्वालियर पुलिस की टीम कई दिनों से लखनऊ में खालिद चौधरी की तलाश कर रही थी। 29 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे सहारा टावर के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार से जा रहे चौधरी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक वह वर्ष 2020 से फरार चल रहे थे और उनके खिलाफ न्यायालय तथा उपभोक्ता आयोग से जमानती एवं गैर-जमानती वारंट जारी हुए थे।

45,719 करोड़ रुपये जमा कराने का आरोप

पुलिस से संबंधित रिपोर्टों में आरोप है कि साहर्यन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी ने वर्ष 2014 से 2022 के बीच आकर्षक ब्याज का भरोसा देकर देशभर के निवेशकों से करीब 45,719 करोड़ रुपये जमा कराए। ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों से करीब 500 करोड़ रुपये निवेश कराए जाने का भी दावा किया गया है। ये आंकड़े पुलिस द्वारा बताए गए आरोप हैं, न्यायालय द्वारा सिद्ध तथ्य नहीं।

15 लाख के मामले में आयोग में पेशी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस 30 सितंबर को खालिद चौधरी को ग्वालियर लेकर पहुंची और मुरैना निवासी रितेश जैन से जुड़े 15 लाख रुपये के मामले में उपभोक्ता आयोग के समक्ष पेश किया। रिपोर्ट के अनुसार सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों में सहमति बनी। चौधरी ने आयोग में 1.50 लाख रुपये जमा किए और शेष राशि एक महीने में देने की बात कही, जिसके बाद उन्हें उस मामले में जमानत मिल गई।

अब दूसरे मामलों में पुलिस की आगे की कार्रवाई और निवेशकों की शिकायतों की जांच पर नजर है।

शरद द्विवेदी सहारा एस्टेट कालोनी-बहार एक ब्लॉक Sahara Reporters
चोरी की कोशिश 37 साल पुरानी, अब कोर्ट ने सुनाई सजा

अमेठी। पुलिस के Operation Conviction अभियान के तहत अमेठी पुलिस की प्रभावी पैरवी से करीब 37 साल पुराने चोरी के प्रयास के मामले में आरोपी को दोषसिद्ध कराया गया है। सुलतानपुर के एसीजेएम-तृतीय न्यायालय ने अभियुक्त बिन्द्रा उर्फ बिन्द्रादीन पुत्र महावीर, निवासी हरदी, थाना खीरो, रायबरेली को जेल में बिताई गई अवधि की सजा और 2,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

मामला बाजार शुक्ल थाने में वर्ष 1989 में दर्ज मुकदमा संख्या 17/1989 से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, 10 जनवरी 1989 को पूरे गनेशी मजरे सेवरा निवासी पीर मोहम्मद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी चोरी के इरादे से उनके घर में घुसा था। मामले में धारा 457/511 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना तत्कालीन उपनिरीक्षक नसीम खां ने की। पुलिस के अनुसार, पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 9 फरवरी 1989 को आरोप पत्र न्यायालय भेजा गया। लंबे समय बाद हुई सुनवाई में अमेठी पुलिस की अभियोजन टीम, न्यायालय पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की पैरवी के परिणामस्वरूप आरोपी दोषसिद्ध हुआ।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे Operation Conviction अभियान के तहत प्रभावी पैरवी का परिणाम है।
Amethi Police शरद द्विवेदी UP Police
जगदीशपुर में आशा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और सात सूत्रीय मांगों से जुड़ी पूरी खबर YouTube, Instagram, Facebook और दैनिक भास्कर ऐप पर पढ़ें/देखें।
शाम तक अपडेट के लिए जुड़े रहें।
प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अमेठी की बेटी का जलवा, 100 और 200 मीटर में जीते दो स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

अमेठी की बेटी श्रेया यादव ने प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस शानदार उपलब्धि के साथ श्रेया का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

श्रेया की इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि को मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर चयन के बाद श्रेया से आगे भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

BJP Uttar Pradesh Kishori Lal Sharma IAS Shashank Chaudhary शरद द्विवेदी @topfans DM Amethi
अमेठी के औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर में उद्योग की नई उड़ान! 🚀

कठौरा इंडस्ट्रियल एरिया में शुरू हुई सैफी इंडस्ट्रीज की नई यूनिट, अभी 45 लोग कर रहे काम… लक्ष्य सैकड़ों लोगों को रोजगार देने का।

यूपी के कई जिलों तक पहुंच रहा माल, अब एमपी और बिहार में भी डिस्ट्रीब्यूटर, विदेशों तक एक्सपोर्ट की तैयारी।

जगदीशपुर में उद्योग, रोजगार और कारोबार की नई कहानी… पूरी खबर बातचीत वीडियो में।

DM Amethi BJP Uttar Pradesh Indian National Congress @topfans शरद द्विवेदी Amethi Mobile News Wais Khan
रिश्तों में आई दरार, महिला थाने की पहल से फिर साथ आए दो दंपती

अमेठी। कानून व्यवस्था मजबूत करने के साथ अमेठी पुलिस अब पारिवारिक रिश्तों को बचाने की दिशा में भी प्रयास कर रही है। मिशन शक्ति—नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के तहत महिला थाना पुलिस की पहल से पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद सुलझा और दो विवाहित जोड़े दोबारा साथ रहने को राजी हो गए।

बुधवार को महिला थानाध्यक्ष दीपशिखा सिंह के नेतृत्व में टीम ने पारिवारिक विवादों से संबंधित शिकायतों को सुना। दोनों पक्षों की समस्याओं और आपसी मतभेदों को समझते हुए पुलिस टीम ने दंपतियों को समझाया और रिश्ते को बनाए रखने के लिए आपसी संवाद एवं सामंजस्य की सलाह दी।

पुलिस की समझाइश के बाद दोनों विवाहित जोड़ों ने आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया। इसके बाद दोनों दंपती खुशी-खुशी अपने घर लौट गए। उन्होंने अमेठी पुलिस के प्रयास के लिए आभार जताया।

महिला थाना पुलिस ने दोनों दंपतियों को उनके आगामी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Amethi Police
सड़कों से एशियन गेम्स के पोडियम तक… सलमान खान की जीत पर लखनऊ में गूंजा स्वागत

अमेठी/लखनऊ। कभी परिवार का पेट पालने के लिए दिल्ली की सड़कों पर उबर कैब चलाने वाले अमेठी के सलमान खान ने मेहनत और हौसले की मिसाल पेश की है। एशियन गेम्स-2026 में देश के लिए पदक जीतकर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे सलमान खान का उनके गृह जनपद अमेठी क्षेत्र के तिलोई के सैकड़ों खेल प्रेमियों और प्रशंसकों ने मोहम्मद मुस्लिम, भुवनेश सिंह के नेतृत्व में बुके भेंट कर फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में सलमान खान ने पुरुष डबल स्कल्स रोइंग स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीता। भारतीय सेना में नायब सूबेदार सलमान की इस उपलब्धि पर एयरपोर्ट परिसर भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

संघर्ष से सफलता तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। स्वागत के दौरान प्रशंसकों ने सलमान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
DM Amethi Mohd Musslim India TV शरद द्विवेदी Kishori Lal Sharma Smriti Zubin Irani
🚨 ब्रेकिंग अमेठी | करंट से मौत का मामला

खेत में टूटी पड़ी 11 हजार वोल्ट की लाइन बनी मौत का जाल, केबल उठाते ही ग्रामीणों को लगा करंट

हादसे में करन वर्मा की मौत, छह ग्रामीण झुलसे
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप
हादसे के बाद लाइनमैन के मौके से चले जाने का आरोप

DM Amethi Amethi Police Cmoamethi Amethi
🚨 जगदीशपुर में सड़क या गड्ढों का रास्ता?

पुराने नेशनल हाईवे 56 से जुड़ा रंकापुर से हारीमऊ तक लिंक मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त, गड्ढों के कारण राहगीरों की बढ़ी परेशानी। रात में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा, जबकि दिन में छात्र, मरीज, मजदूर और नौकरीपेशा लोग भी परेशान।आये दिन होते हैं चुटहिल राम विलास तिवारी 
शुभम तिवारी, मोहम्मद यासीन,,रवीश कुमार उपाध्याय,राम प्रताप,सुल्तान मिर्ज़ा आदि स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

📍 रंकापुर–हारीमऊ, जगदीशपुर, अमेठी

<nis:link nis:type=tag nis:id=अमेठी nis:value=अमेठी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जगदीशपुर nis:value=जगदीशपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सड़क nis:value=सड़क nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्रामीणसड़क nis:value=ग्रामीणसड़क nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनसमस्या nis:value=जनसमस्या nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=खबरपब्लिकन्यूज nis:value=खबरपब्लिकन्यूज nis:enabled=true nis:link/> Suresh Pasi Kishori Lal Sharma शरद द्विवेदी DM Amethi
🚨 अस्पताल के बाहर बाइक चोरी! पहले रेकी… फिर चाबी से लॉक खोला और बाइक लेकर फुर्र!

जगदीशपुर के जलालपुर तिवारी संपर्क मार्ग स्थित बघेल हॉस्पिटल का मामला बताया जा रहा है। पूरी घटना CCTV में कैद होने का दावा, फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल।

⚠️ खबर पब्लिक न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=अमेठी nis:value=अमेठी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जगदीशपुर nis:value=जगदीशपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बाइकचोरी nis:value=बाइकचोरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cctv nis:value=CCTV nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khabarpublicnews nis:value=KhabarPublicNews nis:enabled=true nis:link/>
UP Police Amethi Police
अमेठी में सड़क पर गूंजी दो किलकारियां, अचानक महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म! मचा हड़कंप

अमेठी में सड़क पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला ने सड़क पर ही जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

पति ने तत्काल एंबुलेंस की मदद ली और प्रसूता व दोनों नवजातों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने दोनों नवजातों व प्रसूता का उपचार शुरू किया।

जांच के बाद एक नवजात की हालत गंभीर बताई गई, जिसके चलते चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद सड़क से अस्पताल तक लोगों में इसी घटना की चर्चा बनी रही।
Kishori Lal Sharma BJP Uttar Pradesh खबर पब्लिक न्यूज 0.2 Cmoamethi Amethi
| घर के अंदर से 4 बकरियां चोरी होने की सूचना, ग्रामीणों में चिंता

जगदीशपुर अमेठी 
सूत्रों के अनुसार, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कपूरीपुर गांव में एक गरीब परिवार के घर के अंदर कमरे से चार बकरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।

घर के अंदर से मवेशियों के चोरी होने की सूचना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर चोरों की गतिविधियों पर निगरानी कैसे हो रही है?

मामले में पुलिस को सूचना दिए जाने की बात सामने आई है। चोरी की घटना और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Amethi Police शरद द्विवेदी खबर पब्लिक न्यूज 0.2 Akeel Ahmad Shameem Qureshi
जायस में पुलिस का शिकंजा: पांच वांछित गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और हॉकी बरामद

अमेठी। जायस थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस .315 बोर, एक हॉकी और एक डंडा बरामद हुआ है। घटना में प्रयुक्त दो कारें भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं।

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रिजवान अहमद, मो. असलम, इकरार अहमद, नफीस अहमद और इमरान को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान रिजवान के पास से तमंचा और एक कारतूस, जबकि मो. असलम के पास से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। स्विफ्ट कार से हॉकी और डंडा मिलने की बात भी पुलिस ने कही है।

मामला जायस थाने में दर्ज मु0अ0सं0 143/26 से जुड़ा है। इसमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 भी बढ़ाई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में मो. असलम, नफीस और रिजवान का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी: एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस .315 बोर, एक हॉकी, एक डंडा तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट और बलेनो कार।

Amethi Police UP Police
🚨 अमेठी में महिला से कथित मारपीट का वीडियो वायरल!
मिशन शक्ति के दावों के बीच महिला से गाली-गलौज और मारपीट के आरोप… अब सवाल—जिम्मेदार कब करेंगे कार्रवाई?
📍 शिवरतनगंज थाना क्षेत्र
⚠️ वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=अमेठी nis:value=अमेठी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=missionshakti nis:value=MissionShakti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> UP Police शरद द्विवेदी Amethi Police DM Amethi
SIR पर घमासान! CJI को 2 हजार से ज्यादा लोगों का पत्र… अब उठे बड़े सवाल?

SIR पर रोक लगाने की मांग को लेकर देशभर के 2 हजार से ज्यादा लोगों ने CJI सूर्यकांत को पत्र लिखा है।
पत्र में निर्वाचन आयोग की भूमिका पर स्वतः संज्ञान और CEC ज्ञानेश कुमार समेत संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग का दावा किया गया है।

हस्ताक्षर करने वालों में पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल विष्णु भागवत, पूर्व IAS अदिति मेहता, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण और अभिनेता प्रकाश राज समेत शिक्षाविद, पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल बताए गए हैं।

वहीं Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक, दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीनों में आयोग के कुछ फैसलों पर कम-से-कम 14 बार आपत्ति दर्ज की थी।

SIR को लेकर बढ़ते विवाद के बीच अब सवाल—वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का रुख क्या होगा?

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दैनिक भास्कर एप पर पूरी खबर 👇

https://dainik.bhaskar.com/nqitb7JJM6b?ref=MjAxMTAyNzUzMzcxMjQxMjY3Mg%3D%3D
सस्ती दवा के बीच महंगी दवाओं का खेल? जगदीशपुर के बड़े होलसेलरों की भूमिका जांच के घेरे में

मेडिकल स्टोरों से आगे बड़े दवा आपूर्तिकर्ताओं तक पहुंचेंगे जांच के तार? मरीजों की जेब पर असर डालने वाले आरोपों ने खड़े किए गंभीर सवाल

जगदीशपुर, अमेठी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर के आसपास संचालित मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की बिक्री को लेकर उठ रहे सवाल अब बड़े होलसेल दवा विक्रेताओं तक पहुंच गए हैं। स्थानीय मरीजों और तीमारदारों की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं कि कुछ स्थानों पर कथित तौर पर महंगी दवाओं की बिक्री को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं कुछ शिकायतों में दवाओं की गुणवत्ता और उनके स्रोत की जांच की मांग भी उठी है। इन आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

आरोप है कि कुछ मेडिकल स्टोरों पर मरीजों को पेटेंट दवाओं के नाम पर महंगी दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। मरीजों का कहना है कि दवा लेने के बाद अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उन्हें दोबारा उपचार के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मेडिकल स्टोरों तक पहुंच रही दवाओं की खरीद, आपूर्ति, बिलिंग और गुणवत्ता की निगरानी आखिर किस स्तर पर हो रही है।

दुकानों से ज्यादा बड़े होलसेलरों की भूमिका पर सवाल

स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे आरोपों में कुछ बड़े होलसेल दवा विक्रेताओं की भूमिका की भी जांच की मांग की जा रही है। आरोप है कि कुछ होलसेलर मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक कर विशेष दवाओं की बिक्री को बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं। यदि ऐसा है तो दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला, खरीद-बिक्री के बिल और संबंधित कंपनियों से हुए लेनदेन की जांच से तस्वीर साफ हो सकती है।

हालांकि, किसी भी होलसेलर या दवा विक्रेता को दोषी ठहराने से पहले विभागीय जांच और दस्तावेजी साक्ष्यों की पुष्टि जरूरी है।

सरकारी अस्पताल के पर्चे के बाद निजी मेडिकल स्टोर से खरीदारी का आरोप

कुछ मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उपलब्ध सरकारी दवाओं के अलावा अलग पर्चे पर कुछ दवाएं लिखकर निजी मेडिकल स्टोर से खरीदने की बात कही जाती है। यदि ऐसी शिकायतें सही पाई जाती हैं तो यह भी जांच का विषय होगा कि संबंधित दवाएं सरकारी व्यवस्था में उपलब्ध थीं या नहीं और मरीजों को बाहर से खरीदने की आवश्यकता क्यों पड़ी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों को निजी दवाएं लिखने को लेकर निर्देश दिए जाने के बावजूद ऐसी शिकायतें सामने आना विभागीय निगरानी पर भी सवाल खड़े करता है।

जनऔषधि केंद्र की सस्ती दवाओं के बीच महंगी दवाओं की जरूरत क्यों?

जब प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों के माध्यम से कई जरूरी दवाएं कम कीमत पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था है, ऐसे में मरीजों को महंगी दवाएं खरीदने की जरूरत क्यों पड़ रही है—यह भी महत्वपूर्ण सवाल है।

क्या मरीज को वास्तव में वही महंगी दवा जरूरी है या कम कीमत में उपलब्ध विकल्प मौजूद हैं? क्या दवा किसी विशेष दुकान से ही खरीदने के लिए कही जा रही है? और यदि ऐसा कोई दबाव है तो उसके पीछे किस स्तर पर व्यवस्था काम कर रही है? इन सवालों का जवाब निष्पक्ष जांच से ही सामने आ सकता है।

सीएमओ बोले—टीम गठित कर होगी जांच

मामले में सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही टीम गठित कर मेडिकल स्टोरों की जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अब निगाह स्वास्थ्य विभाग की जांच पर है। क्या जांच सिर्फ मेडिकल स्टोरों तक सीमित रहेगी या दवाओं की पूरी सप्लाई चेन खंगालते हुए बड़े होलसेलरों तक भी पहुंचेगी? दवाओं के बिल, स्टॉक, बैच नंबर, लाइसेंस, खरीद स्रोत और चिकित्सकीय पर्चियों की जांच से ही सामने आएगा कि मरीजों की शिकायतों के पीछे वास्तविकता क्या है।

मरीजों की सेहत और उनकी जेब से जुड़े इस मामले में अब विभागीय जांच की रिपोर्ट का इंतजार है।

IAS Shashank Chaudhary Cmoamethi Amethi Kishori Lal Sharma
🚨 बाईपास तो चालू कर दिया… संकेतक बोर्ड कहां हैं?

एनएच-731 के यू-टर्न पर टैंकर और ट्रक की जोरदार भिड़ंत!
टैंकर चालक केबिन में फंसा, हाइड्रा से बाहर निकाला गया।

हादसा या अधूरी सुरक्षा व्यवस्था? सवाल अब हाईवे की व्यवस्थाओं पर है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=amethi nis:value=Amethi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagdishpur nis:value=Jagdishpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nh731 nis:value=NH731 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadaccident nis:value=RoadAccident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khabarpublicnews nis:value=KhabarPublicNews nis:enabled=true nis:link/> DM Amethi IAS Shashank Chaudhary National Highways Authority of India - NHAI Kishori Lal Sharma Suresh Pasi
सालों से बदहाल सड़कें, अब बनने लगीं तो श्रेय की होड़!
जगदीशपुर की सड़क का काम आखिर किसकी पहल से होगा शुरू बड़ा सवाल @topfans IAS Shashank Chaudhary DM Amethi
🚨 गिट्टी डालने पहुंची जेसीबी... ग्रामीणों ने क्यों रोक दिया काम?

तीन दिन की बारिश के बाद जगदीशपुर के पुराने NH-56 पर शांति मार्केट में जलभराव। ग्रामीण बोले—“गिट्टी नहीं, नाली बनाइए और अतिक्रमण हटाइए।”

वहीं अधिशासी अभियंता ने कहा—नाला निर्माण प्राथमिकता में है।

📍 शांति मार्केट, जगदीशपुर | अमेठी

आपके इलाके में भी बारिश के बाद जलभराव है? कमेंट करें। 👇

<nis:link nis:type=tag nis:id=अमेठी nis:value=अमेठी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जगदीशपुर nis:value=जगदीशपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जलभराव nis:value=जलभराव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nh56 nis:value=NH56 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बारिश nis:value=बारिश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्राउंडरिपोर्ट nis:value=ग्राउंडरिपोर्ट nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amethinews nis:value=AmethiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khabarpublicnews nis:value=KhabarPublicNews nis:enabled=true nis:link/>
लगातार बारिश के बीच मुसाफिरखाना पहुंचे डीएम शशांक चौधरी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अमेठी। लगातार हो रही बारिश के बीच जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र का निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति, जल निकासी, घाटों की सुरक्षा और फसल नुकसान की स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण की शुरुआत विद्युत उपकेंद्र मुसाफिरखाना से हुई। डीएम ने विद्युत आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए खराबी आने पर तत्काल समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीएम ने गोमती नदी के रीछ घाट और आम घाट का निरीक्षण किया। आगामी मूर्ति विसर्जन को देखते हुए साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की तथा आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जल निकासी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस दौरान एसडीएम मुसाफिरखाना नितेश राज, तहसीलदार मुसाफिरखाना, अधीक्षण अभियंता विद्युत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=amethi nis:value=Amethi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=musafirkhana nis:value=Musafirkhana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amethinews nis:value=AmethiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmamethi nis:value=DMAmethi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shashankchaudhary nis:value=ShashankChaudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rain nis:value=Rain nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=groundreport nis:value=GroundReport nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khabarpublicnews nis:value=KhabarPublicNews nis:enabled=true nis:link/>
IAS Shashank Chaudhary शरद द्विवेदी DM Amethi
कमरौली पर श्रेय की नूरा-कुश्ती, जगदीशपुर NH-56 पर खामोशी क्यों? 🤔

रेलवे क्रॉसिंग चौड़ीकरण के श्रेय को लेकर होड़, लेकिन जगदीशपुर कस्बे की जर्जर सड़क और नालियों की समस्या पर सवाल बरकरार।

क्या यहां भी विकास के श्रेय का दांव लगेगा?

📍 जगदीशपुर, अमेठी

<nis:link nis:type=tag nis:id=जगदीशपुर nis:value=जगदीशपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अमेठी nis:value=अमेठी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nh56 nis:value=NH56 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कमरौली nis:value=कमरौली nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जलभराव nis:value=जलभराव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=groundreport nis:value=GroundReport nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amethinews nis:value=AmethiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khabarpublicnews nis:value=KhabarPublicNews nis:enabled=true nis:link/> Kishori Lal Sharma Suresh Pasi DM Amethi
तीन दिन की बारिश से अमेठी में तीन दर्जन मकान गिरे! 🌧️🏚️ राहत की बात—कहीं जनहानि नहीं। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू किया। आपदा से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता देने की कार्रवाई जारी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=amethi nis:value=Amethi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amethinews nis:value=AmethiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rainalert nis:value=RainAlert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=heavyrain nis:value=HeavyRain nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khabarpublicnews nis:value=KhabarPublicNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बारिश nis:value=बारिश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अमेठी nis:value=अमेठी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तरप्रदेश nis:value=उत्तरप्रदेश nis:enabled=true nis:link/>
DM Amethi IAS Shashank Chaudhary
⚡ आकाशीय बिजली का कहर, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत!

अमेठी के जामों थाना क्षेत्र के बैदापुर सूखी गांव में जानवर चराने गए बुजुर्ग की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पेड़ पर बिजली गिरने के दौरान बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।

बारिश और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=amethi nis:value=Amethi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamo nis:value=Jamo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lightning nis:value=Lightning nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आकाशीयबिजली nis:value=आकाशीयबिजली nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बारिश nis:value=बारिश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
🚨 जगदीशपुर में राहत डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ!

मुख्य अतिथि बीजेपी राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने काटा फीता…
📍 लखनऊ की रिपोर्ट, मौके पर क्या मिला?
परेशान लोग खुद हमसे मिले, बिचौलियों से रहें दूर!

डॉ. तारिक रशीद ने सेंटर और जांच सुविधाओं को लेकर क्या कहा?
🎤 सुनिए पूरी बात…
पत्रकार अकील अहमद के साथ 

<nis:link nis:type=tag nis:id=jagdishpur nis:value=Jagdishpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amethi nis:value=Amethi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reliefdiagnosticcenter nis:value=ReliefDiagnosticCenter nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=danishazadansari nis:value=DanishAzadAnsari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthnews nis:value=HealthNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khabarpublicnews nis:value=KhabarPublicNews nis:enabled=true nis:link/> Dainik Bhaskar Danish Azad Ansari BJP Uttar Pradesh