Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

बकस्वाहा जनपद के ग्राम गढ़ोही,चटाई पर बैठकर कलेक्टर-एसपी ने ग्रामीणों से की सीधी बातचीत बकस्वाहा। मुख्यमंत्री जन-विश्वास कार्यक्रम के तहत प्रशासनिक अमला शुक्रवार को बकस्वाहा जनपद के ग्राम गडोई पहुंचा। यहां कलेक्टर मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा और जिला पंचायत सीईओ नमःशिवाय अरजरिया ने शासकीय हाई स्कूल में छात्रों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई एवं समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। खास बात यह रही कि कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीणों के बीच चटाई पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों के इस सहज अंदाज ने ग्रामीणों के बीच प्रशासन के प्रति भरोसे का माहौल बनाया। चौपाल में ग्रामीणों ने गांव से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और आवश्यकताएं अधिकारियों के सामने रखीं। कलेक्टर श्री मीना ने ग्रामीणों की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं एसपी रजत सकलेचा ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों से चर्चा की। मुख्यमंत्री जन-विश्वास कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और ग्रामीणों के बीच यह सीधा संवाद शासन की योजनाओं और जमीनी हकीकत के बीच बेहतर समन्वय की तस्वीर पेश करता नजर आया।

Buxwaha, Chhatarpur | Aug 14, 2026