Public App Logo
पिछले कई वर्षों से कुड़मि समुदाय के लिए आन- बान- शान, चक्रधरपुर में होने वाला एकमात्र, विशाल संस्कृतिक शोभायात्रा, कुड़मियों की एकता एवं संस्कृति का परिचायक करम जावा बेड़हा के अध्यक्ष दिनेश महतो ने जानकारी देते हुए कहा की आगामी दिनांक 19-7- 2026, दिन रविवार, समय दिन के 11:00 बजे आसनतलिया स्थित करम जावा बेड़हा कार्यालय में रखा गया है, जिसमें लगभग 30 गांव के ग्रामीण उपस्थित होंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से इस वर्ष होने वाले कार्यक्रम की तिथि एवं कार्यक्रम की सफलता को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। अध्यक्ष दिनेश महतो ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि हमारे समुदाय के ही कुछ लोगों के द्वारा SIR पर चर्चा के बहाने बैठक बुलाकर आनन फानन में गलत तरीके से करम जावा बेड़हा आयोजन समिति के समानांतर एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे करके इन लोगों ने समाज को दो हिस्सों में बांटने का काम किया है। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण विषय है की इस समिति में कई बुद्धिजीवी एवं निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों को भी उनके इच्छा के विरुद्ध उनकी अनुपस्थिति में जोड़ दिया गया है ।इस समिति के कुछ लोगों से संपर्क करने पर उन्होंने गलती को स्वीकारते हुए कहा कि यह तो समाज को दो हिस्सों में बांटने का ही काम है, जो नहीं होना चाहिए । उन्होंने बताया कि बैठक में इस पर भी गहन विचार किया जाएगा । - Chakradharpur News