महाराजा अग्रसेन सभा की बैठक,
अशोक गोयल बने अध्यक्ष
धर्मशाला विकास, चौक सौंदर्यीकरण और सदस्यता विस्तार पर बनी कार्ययोजना
पांवटा साहिब।
महाराजा अग्रसेन सभा, पांवटा साहिब की कार्यकारिणी की बैठक में सभा की आगामी योजनाओं एवं सामाजिक कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा, समाजसेवा और सामुदायिक विकास को प्राथमिकता देते हुए भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में महाराजा अग्रसेन धर्मशाला के विकास, महाराजा अग्रसेन चौक के सौंदर्यीकरण, सदस्यता विस्तार, कल्याणकारी गतिविधियों, सभा की आधिकारिक वेबसाइट शुरू करने तथा भूमि अधिग्रहण सहित विभिन्न विषयों पर कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।
सभा के पदाधिकारियों में अशोक गोयल अध्यक्ष, देवेंद्र अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय गोयल व सतीश अग्रवाल उपाध्यक्ष, विशांत गर्ग महासचिव, पदम गर्ग अतिरिक्त महासचिव, मोहन अग्रवाल कोषाध्यक्ष तथा अरविंद बंसल अतिरिक्त कोषाध्यक्ष हैं।
सभा ने समाज की एकता, सेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए आने वाले समय में व्यापक सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने का संकल्प लिया।