Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

औरंगाबाद पुलिस ने जाली नोटों के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 2.48 लाख के नकली नोटों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार। औरंगाबाद, 15 अगस्त 2026 | 24 NEWS LIVE औरंगाबाद पुलिस ने जाली नोटों के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 500-500 के कुल 497 जाली नोट (कुल 2,48,500 रुपये), एक मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। *कैसे हुआ खुलासा?* औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा को 14 अगस्त 2026 को जाली नोट परिवहन की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में मदनपुर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया। रात्रि करीब 08:10 बजे मदनपुर थाना मोड़ के पास पुलिस टीम वाहन जाँच कर रही थी, तभी गया जी की तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 297 जाली नोट (1,48,500 रुपये) बरामद हुए। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुरेन्द्र कुमार (उम्र 45 वर्ष, पिता- नागदेव पासवान, निवासी- बाबू बांध, थाना मदनपुर, जिला औरंगाबाद) के रूप में हुई। *निशानदेही पर दूसरा आरोपी धराया* पूछताछ के दौरान सुरेन्द्र ने अपने साथी के बारे में बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मिठाइयां मोड़ के पास से दूसरे आरोपी विजय यादव (उम्र 45 वर्ष, पिता- मोती यादव, सा0-सोमिया, थाना बाराचट्टी, जिला गयाजी) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 200 जाली नोट (1,00,000 रुपये) बरामद हुए। इस संबंध में मदनपुर थाना कांड संख्या-317/26 दिनांक-15.08.2026 के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। *बरामदगी:* - कुल 2,48,500 रुपये के जाली नोट (500 के 497 नोट) - मोटरसाइकिल- 01 - मोबाइल- 02 पुलिस का कहना है कि यह गिरोह गया-औरंगाबाद के रास्ते जाली नोटों की सप्लाई करता था। इसके अंतरराज्यीय कनेक्शन की जांच की जा रही है।

Aurangabad, Aurangabad | Aug 15, 2026

MORE NEWS