शिक्षकों के हक व सम्मान के लिए आर-पार की लड़ाई, गोह में गरजे एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी
The silence media news
परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ का प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम संपन्न
गोह (औरंगाबाद)शिक्षक केवल राष्ट्र के निर्माता ही नहीं, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं. उनके हक, अधिकार और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं होगा. जब तक शिक्षकों की वाजिब मांगें पूरी नहीं होतीं, यह आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक पूरी एकजुटता के साथ जारी रहेगा.
उक्त बातें एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी ने रविवार को गोह स्थित गौतम बुद्ध नगर भवन में आयोजित 'शिक्षक संवाद कार्यक्रम' में हुंकार भरते हुए कहीं. कार्यक्रम का आयोजन परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई, गोह की ओर से किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह और संचालन प्रखंड अध्यक्ष बिट्टू सिंह ने किया.
दीप प्रज्वलन व संगीतमय स्वागत से हुआ आगाज
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार और वरिष्ठ शिक्षक केसरी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. इसके बाद शिक्षक सह गायक मनोज मंजूल व अन्य शिक्षको ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभागार में समां बांध दिया. संघ की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र, मोमेंटो और बुके देकर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया.
सभागार में गूंजे शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दे
संवाद सत्र के दौरान आये सैकड़ो शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा. शिक्षकों ने साफ कहा कि वर्षों से लंबित मांगों पर ढुलमुल रवैया अब बर्दाश्त नहीं होगा.शिक्षकों ने मुख्य रूप से समान काम के लिए समान वेतन समान कार्य का समान अधिकार लागू हो.
सेवा शर्तों में सुधार शिक्षकों के लिए पारदर्शी और सम्मानजनक सेवा शर्त बने,लंबित प्रोन्नति वर्षों से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए,
संगठनात्मक एकजुटता का लिया संकल्प
संवाद को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष बिट्टू सिंह ने कहा कि शिक्षकों की उपेक्षा करके एक बेहतर शिक्षा व्यवस्था की कल्पना नहीं की जा सकती. शिक्षकों ने अपनी आवाज को और बुलंद करने के लिए संगठन को गांव से लेकर जिला स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन चलाने का सामूहिक संकल्प लिया.
सफल आयोजन में इनकी रही मुख्य भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, प्रखंड प्रवक्ता शंभु प्रसाद बारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील कुमार बॉबी, प्रखंड अध्यक्ष बिट्टू सिंह, शिक्षक रंजीत कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रखंड के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे.
#thesilencemedianews #vanshidharbrajvasi #शिक्षक #biharteacher #thesilencemedianews #औरंगाबाद #aurangabad #गोह #goh