Public App Logo
🕉️ दुःखद समाचार | ॐ शांति🙏 श्री केदारनाथ धाम के पूर्व मुख्य पुजारी, वेद मूर्ति श्री गुरुलिंग जी महाराज हीरेमठ के लिङ्गैक्य होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। लगभग 80 वर्ष की आयु में उन्होंने बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। गुरुलिंग जी महाराज ने करीब 40 वर्षों तक बाबा केदारनाथ की पुजारी एवं मुख्य पुजारी के रूप में पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा की। उनका परिवार पीढ़ियों से बाबा केदार की सेवा में समर्पित रहा है। उनका निधन केदारनाथ धाम और सनातन परंपरा के लिए अपूरणीय क्षति है। 🙏 बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि अपने परम सेवक को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार, परिजनों एवं भक्तों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति। हर हर महादेव। 🕉️🙏* #श्रीकेदारनाथ #केदारनाथधाम #गुरुलिंगमहाराज #ॐशांति #हरहरमहादेव #दुःखदसमाचार - Rudraprayag News