नहरों में पूरा सिंचाई पानी देने की मांग, ग्रामीणों ने अभियान का किया बहिष्कार
अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 20 एलएम लूणियां के ग्रामीणों और किसानों ने नहरों में पर्याप्त एवं निर्धारित मात्रा में सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर किसानों ने नारेबाजी कर प्रशासन गांवों के संग अभियान का बहिष्कार किया मौके पर पहुंचे तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से नहरों में पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और किसान पिछले 20 दिनों से आदोंलन कि राह पर है किसानों ने कहा कि उनकी सिंचाई पानी की मांग पूरी होने तक विकसित भारत-नया सेवा अभियान’ का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई कर किसानों को आवश्यकता के अनुसार पूरा सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने की मांग की। इस मोके पर काफी सख्या में किसान ऊपस्थित रहे।