Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

देहरादून : इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ के नेतृत्व में गौ तस्कर का एनकाउंटर। हुआ घायल। एक फरार। देहरादून पुलिस ने बताया कि 12-13/08/2026 की देर रात्रि प्रेमनगर पुलिस द्वारा दरू चौक के पास चेकिंग के दौरान गोरखपुर चौक की तरफ से आती हुई बिना नंबर की एक काले रंग की मोटरसाइकिल में सवार 02 व्यक्तियों को संदिग्धता के आधार पर रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अपने वाहन को तेजी से चलाते हुये मौके से चाय बागान की ओर फरार हो गये, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से उक्त संदिग्ध वाहन सवारों की तलाश हेतु आसपास के थानों को अवगत कराते हुए उनका पीछा किया गया, पुलिस टीम को पीछा करता देख संदिग्ध बाइक सवार बदमाश पितांबरपुर बनियावाला मार्ग पर मोटरसाइकिल को सड़क किनारे छोड़कर चाय बागान की ओर भाग गये, पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसमें पुलिस का सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस द्वारा अपने बचाव में किये गये जबाबी फायर में एक बदमाश के दोनों पैरों पर गोली लग गई, जिसे पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जबकी उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान रईस पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला खाताखेड़ी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर, हाल निवासी - आजाद कॉलोनी, अलावलपुर रोड, कस्बा छुटमलपुर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष तथा फरार बदमाश की पहचान नवाब निवासी सहारनपुर के रूप में हुई। मौके से पुलिस टीम को अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, 02 खोखा कारतूस तथा सड़क किनारे छोड़ी गई बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से गौकशी हेतु लायी गई 01 कुल्हाड़ी, 01 चापड़, 02 छुरी व 01 नाइलोन की रस्सी बरामद हुई। पुलिस पर किए गए जानलेवा हमले के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली प्रेम नगर पर मु०अ०सं०- 168/26, धारा - 109 बीएनएस व 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर का गैंगस्टर है, जो विगत 02 वर्षों से प्रेम नगर क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में वांछित चल रहा था। उक्त घटना के संबंध में थाना प्रेम नगर पर मु०अ०सं०- 158/24 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट व 3/11 गौवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत है। उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा अभियुक्त के साथ घटना में शामिल उसके 04 साथियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्त के विरुद्ध गौकशी, चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं के उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में लगभग डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत है। पूछताछ का विवरणः- पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह काफी लम्बे समय से गौकशी के कार्य में लिप्त हैं। पूर्व में उसके द्वारा अपने 04 अन्य साथियों के साथ प्रेम नगर क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें पुलिस द्वारा उसके चारों साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद से ही वह लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए फरार चल रहा था। आज अभियुक्त सहारनपुर से अपने साथी नवाब के साथ पुनः टी-स्टेट व उसके आसपास घूमने वाले आवारा गोवंश की रैकी कर गौकशी की घटना को अंजाम देने के लिए आया था तथा पुलिस से बचने के लिए उसके द्वारा अपनी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी। नाम पता अभियुक्तः- 1- रईस पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला खाताखेड़ी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर, हाल निवासी - आजाद कॉलोनी, अलावलपुर रोड, कस्बा छुटमलपुर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष फरार अभियुक्त नवाब निवासी सहारनपुर *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास* (1)- मु0अ0सं0- 472/17, धारा 3/5/8 उ०प्र० गौबंध निवारण अधिनियम 1955, थाना नकुड़, सहारनपुर, उ०प्र० (2)- मु0अ0सं0- 473/17, धारा 3/5/8 उ०प्र० गौबंध निवारण अधिनियम 1955, थाना नकुड़, सहारनपुर, उ०प्र० (3)- मु0अ0सं0- 257/19, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मंडी, जिला सहारनपुर, उ0प्र0 (4)- मु0अ0सं0 181/19, धारा- 379/411 भादवी, थाना कोतवाली, जिला सहारनपुर, उ0प्र0 (5)- मु0अ0सं0- 182/19, धारा 25/3 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली, जिला सहारनपुर, उ0प्र0 (6)- मु0अ0सं0 183/19, धारा- 379/411 भादवी, थाना कोतवाली, जिला सहारनपुर, उ0प्र0 (7)- मु0अ0सं0 332/19, धारा- 379/411/414 भादवी, थाना कोतवाली नगर, जिला सहारनपुर, उ0प्र0 (8)- मु0अ0सं0 176/19, धारा- 379/411 भादवी, थाना कोतवाली नगर, जिला सहारनपुर, उ0प्र0 (9)- मु0अ0सं0- 49/20, धारा 25/3 आर्म्स एक्ट, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर, उ0प्र0 (10)- मु0अ0सं0- 290/22, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना - कुतुबशेर, जिला सहारनपुर, उ0प्र0 (11)- मु0अ0सं0- 51/25, धारा- 25/4 आर्म्स एक्ट व 3/5/8 उ०प्र० गौबंध निवारण अधिनियम 1955, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर, उ०प्र० (12)- मु0अ0सं0 47/2016, धारा 307/420 भादवि व 3/11, गौवंश संरक्षण अधि0, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार (13)- मु0अ0सं0 - 48/26 धारा 307/420 भादवि व 3/11 गौवंश संरक्षण अधि0 व 25 व 25/4 आर्म्स एक्ट -कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार (14)- मु0अ0सं0- 160/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली डोईवाला, देहरादून (15)- मु0अ0सं0- 158/2024, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट व 3/11 गौवंश संरक्षण अधि0, कोतवाली प्रेमनगर, देहरादून बरामदगीः- (1)- एक 315 बोर के तमंचा (2)- 02 खोखा कारतूस (3)- 01 चापड़, 01 कुल्हाड़ी तथा 02 छुरी (4)- एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पुलिस टीम 1- निरीक्षक नरेश सिंह राठौड़, प्रभारी कोतवाली प्रेमनगर 2- उ०नि० जितेंद्र कुमार 3- उ०नि० जैनेंद्र राणा 4- कां० रवि शंकर 5- कां० पंकज कुमार 6- कां० श्रीकांत मलिक

Dehradun, Dehradun | Aug 13, 2026

MORE NEWS

स्थानीय को छोड़ #बाहरी माफियाओं को खनन के दिए जा रहे हैं खनन पट्टे, #हरक सिंह रावत ने अवैध #खनन के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
#followerseveryonehighlights 
#haraksinghrawat

स्थानीय को छोड़ #बाहरी माफियाओं को खनन के दिए जा रहे हैं खनन पट्टे, #हरक सिंह रावत ने अवैध #खनन के मुद्दे पर सरकार को घेरा। #followerseveryonehighlights #haraksinghrawat

Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026

कोटद्वार में हाथियों का तांडव गाड़ियों में की तोड़फोड़।स्कूल जा रहे  टेंपो ट्रैवलर पर  भी किया हमला।
#followerseveryonehighlights

कोटद्वार में हाथियों का तांडव गाड़ियों में की तोड़फोड़।स्कूल जा रहे टेंपो ट्रैवलर पर भी किया हमला। #followerseveryonehighlights

Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026

हल्द्वानी में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: खड़गे के सभा स्थल के 'शुद्धीकरण' के खिलाफ फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग।
उत्तराखंड:- हल्द्वानी में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सभा स्थल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर 'शुद्धीकरण' करने के मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक विवाद रूप ले लिया है। इस घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने सड़कों पर उतरकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि विपक्ष के शीर्ष दलित नेता के कार्यक्रम स्थल पर इस तरह का कृत्य करना न सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि यह उनकी संकीर्ण मानसिकता को भी दर्शाता है।

"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haldwani #viralvideo #sureykaantdhasmaana #congressbhawan

हल्द्वानी में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: खड़गे के सभा स्थल के 'शुद्धीकरण' के खिलाफ फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग। उत्तराखंड:- हल्द्वानी में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सभा स्थल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर 'शुद्धीकरण' करने के मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक विवाद रूप ले लिया है। इस घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने सड़कों पर उतरकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि विपक्ष के शीर्ष दलित नेता के कार्यक्रम स्थल पर इस तरह का कृत्य करना न सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि यह उनकी संकीर्ण मानसिकता को भी दर्शाता है। "उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।" #Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haldwani #viralvideo #sureykaantdhasmaana #congressbhawan

Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026

कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथियों का आतंक, वाहनों में की तोड़फोड़; राहगीरों में मचा हड़कंप।
 कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर वन्यजीवों और इंसानों के बीच संघर्ष का डरावना मंजर देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक जंगली हाथियों का एक झुंड सड़क पर आ धमका, जिसके कारण दोनों ओर का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान हाथियों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए सड़क पर खड़े कुछ वाहनों को अपना निशाना बनाया और उनमें जमकर तोड़फोड़ की। हाथियों के इस रौद्र रूप को देखकर वहां मौजूद यात्रियों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #pourigarwal #viralvideo #kotdwar

कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथियों का आतंक, वाहनों में की तोड़फोड़; राहगीरों में मचा हड़कंप। कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर वन्यजीवों और इंसानों के बीच संघर्ष का डरावना मंजर देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक जंगली हाथियों का एक झुंड सड़क पर आ धमका, जिसके कारण दोनों ओर का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान हाथियों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए सड़क पर खड़े कुछ वाहनों को अपना निशाना बनाया और उनमें जमकर तोड़फोड़ की। हाथियों के इस रौद्र रूप को देखकर वहां मौजूद यात्रियों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। "उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।" #Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #pourigarwal #viralvideo #kotdwar

Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026

देहरादून पुलिस की बड़ी कामयाबी: विकासनगर ज्वैलरी शॉप चोरी मामले में नेपाल के 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद।

दून पुलिस ने विकासनगर की एक ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार नेपाली शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी के 4 से 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। 

पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नैना शाही, दीपक कुमार, शंकर बहादुर और निश्चल योगी के रूप में हुई है। यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से पहले लक्षित स्थानों की रेकी करता था और फिर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपी निश्चल योगी हिमाचल प्रदेश के फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर सिम कार्ड हासिल करता था। वारदात के दौरान बातचीत के लिए इन सिमों का इस्तेमाल किया जाता था और काम पूरा होने के बाद वे सिम कार्ड तोड़कर फेंक देते थे। 

नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

बीती 7 अगस्त को विकासनगर स्थित 'न्यू राणा ज्वैलर्स' में चोरी की इस बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी नेपाल भागने की योजना बना रहे थे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल्हााल हाईवे पुल के पास घेराबंदी की और चारों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला है कि इनका एक अन्य साथी भीम बहादुर फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी हैं और इससे पहले भी कर्नाटक व तमिलनाडु राज्यों में चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।
उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #vikasnagar

देहरादून पुलिस की बड़ी कामयाबी: विकासनगर ज्वैलरी शॉप चोरी मामले में नेपाल के 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद। दून पुलिस ने विकासनगर की एक ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार नेपाली शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी के 4 से 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नैना शाही, दीपक कुमार, शंकर बहादुर और निश्चल योगी के रूप में हुई है। यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से पहले लक्षित स्थानों की रेकी करता था और फिर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपी निश्चल योगी हिमाचल प्रदेश के फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर सिम कार्ड हासिल करता था। वारदात के दौरान बातचीत के लिए इन सिमों का इस्तेमाल किया जाता था और काम पूरा होने के बाद वे सिम कार्ड तोड़कर फेंक देते थे। नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी बीती 7 अगस्त को विकासनगर स्थित 'न्यू राणा ज्वैलर्स' में चोरी की इस बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी नेपाल भागने की योजना बना रहे थे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल्हााल हाईवे पुल के पास घेराबंदी की और चारों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला है कि इनका एक अन्य साथी भीम बहादुर फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी हैं और इससे पहले भी कर्नाटक व तमिलनाडु राज्यों में चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।" #Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #vikasnagar

Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026