Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

उज्जैन में स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय का घेराव 6 किमी दूर स्कूल भेजने की तैयारी पर भड़के विद्यार्थी, दो घंटे तक दिया धरना उज्जैन में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराफा और चारधाम क्षेत्र के स्कूलों को दाऊदखेड़ी स्थित सांदीपनि स्कूल में शिफ्ट किए जाने की तैयारी के विरोध में शुक्रवार को विद्यार्थियों का आक्रोश सामने आया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और करीब दो घंटे तक धरना देकर स्कूल शिफ्टिंग का विरोध किया। विद्यार्थियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर स्कूलों को करीब 6 किलोमीटर दूर दाऊदखेड़ी भेजने के निर्णय पर रोक लगाने की मांग की। छात्रों का कहना है कि महाकाल लोक और चारधाम क्षेत्र के पास स्थित स्कूल गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों के लिए आसानी से पहुंच में हैं। स्कूल दूर होने पर खासकर छात्राओं को असुरक्षित रास्तों से लंबा सफर करना पड़ेगा। छात्राओं ने कहा कि कई गरीब परिवार अपनी बेटियों को इतनी दूर स्कूल भेजने में सक्षम नहीं होंगे, जिससे सैकड़ों छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होने और स्कूल छोड़ने की आशंका है। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का हवाला देते हुए कहा कि स्कूलों को दूर शिफ्ट करना इस उद्देश्य के विपरीत है। विद्यार्थियों ने स्कूलों को मूल स्थान पर यथावत रखने और स्कूल की जमीन व बच्चों के भविष्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र खत्री ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि जिला स्तरीय बैठक के बाद ही विद्यालयों की शिफ्टिंग को लेकर निर्णय लिया जाएगा। #Ujjain #SchoolShifting #StudentsProtest #GirlsStudents #CollectorOffice #UjjainNews #Education #Daundkhedi #SandeepaniSchool

Shamgarh, Mandsaur | Aug 15, 2026

MORE NEWS

पिपलियामंडी में पुलिस के नाम पर 2 लाख रुपये लेने का आरोप, संदीप पोरवाल ने जांच और कार्रवाई की मांग की।

#पिपलियामंडी #शिकायत #पुलिस #फर्जीवाड़ा #संदीपपोरवाल

पिपलियामंडी में पुलिस के नाम पर 2 लाख रुपये लेने का आरोप, संदीप पोरवाल ने जांच और कार्रवाई की मांग की। #पिपलियामंडी #शिकायत #पुलिस #फर्जीवाड़ा #संदीपपोरवाल

Shamgarh, Mandsaur | Aug 16, 2026

📍 LIVE FROM INDORE

अटल पथ, इंदौर में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम से लाइव कवरेज।
शहर के विकास को नई गति देने वाले इन महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए यशस्वी दुनिया के साथ।
#इंदौर #अटलपथ ,#लोकार्पण  #LiveFromIndore #यशस्वीदुनिया

📍 LIVE FROM INDORE अटल पथ, इंदौर में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम से लाइव कवरेज। शहर के विकास को नई गति देने वाले इन महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए यशस्वी दुनिया के साथ। #इंदौर #अटलपथ ,#लोकार्पण #LiveFromIndore #यशस्वीदुनिया

Shamgarh, Mandsaur | Aug 16, 2026

🇮🇳 देशभक्ति के रंग में झूमे पुलिसकर्मी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!

#स्वतंत्रतादिवस #देशभक्ति #बागपत #वायरलवीडियो

🇮🇳 देशभक्ति के रंग में झूमे पुलिसकर्मी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल! #स्वतंत्रतादिवस #देशभक्ति #बागपत #वायरलवीडियो

Shamgarh, Mandsaur | Aug 15, 2026

आपके बच्चे होते तो भी ऐसी सुविधा देते क्या..??
 #अलवर में फूटा छात्रों का आक्रोश

आपके बच्चे होते तो भी ऐसी सुविधा देते क्या..?? #अलवर में फूटा छात्रों का आक्रोश

Shamgarh, Mandsaur | Aug 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंदसौर में मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ग्राम धमनार के मिडिल स्कूल में बच्चों के साथ विशेष मध्यान भोजन में सम्मिलित हुए उनके साथ सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदा,र जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनु प्रिया विनीत यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार, तहसीलदार श्री प्रेमशंकर पटेल, श्री राजेश धाकड़, श्री रामेश्वर पटेल ग्रामीण जन स्कूल स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंदसौर में मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ग्राम धमनार के मिडिल स्कूल में बच्चों के साथ विशेष मध्यान भोजन में सम्मिलित हुए उनके साथ सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदा,र जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनु प्रिया विनीत यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार, तहसीलदार श्री प्रेमशंकर पटेल, श्री राजेश धाकड़, श्री रामेश्वर पटेल ग्रामीण जन स्कूल स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे

Shamgarh, Mandsaur | Aug 15, 2026