Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

निड्स संस्था के द्वारा टाटा ट्रस्ट के सहयोग से गुरुवार को प्रखंड सभागार फूललीडुमर में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित बिहार/बांका। बांका जिले के प्रखंड सभागार फूललीडुमर में गुरुवार को निन्डस संस्था द्वारा टाटा ट्रस्ट के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित की गई इस पर शिक्षक में प्रखंड क्षेत्र के 30 आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया इस एक दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य खाद्य प्रदर्शन एवं आहार अभ्यास के संबंध में था । प्रशिक्षण के दौरान बच्चों एंव परिवारों में उचित एवं संतुलित आहार की आदतों को बढ़ावा देने , उम्र के हिसाब से बच्चों को उपयुक्त भोजन देने तथा बेहतर पोषण आहार की आदतों को बढ़ावा देने, तथा स्थानीय एवं मौसमी खाद्य पदार्थों को उपयोग जैसे महत्व पूर्ण विषयों पर चर्चा की गई इस दौरान प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि दिए गए प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आशा, ए एन एम एंव आंगनबाड़ी सेविकाओं की क्षमता को मजबूत करना तथा समुदाय स्तर पर परिवारों को सही आहार अभ्यास और बेहतर पोषण व्यवहार अपनाने के लिए प्रभावी रूप से जागरूक करना । निड्स द्वारा आयोजित प्रशिक्षण के माध्यम तीनों प्रमुख स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा समुदाय तक पोषण संबंधित संदेशों को प्रभावी ढंग से पहुंचने पर विशेष जोर दिया गया है। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह फूललीडुमर उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य विश्वजीत दीपंकर के साथ-साथ आईसीडीएस कार्यालय से महिला पर्यवेक्षक का कुमारी भारती निडस से टुम्पा मल्ला और अजित मौर्य उपस्थित थे।

Bagaha, West Champaran | Aug 13, 2026