
चूरू। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी डिजिटल जन-जागरूकता अभियान "मैं भी स्वदेशी" का पोस्टर विमोचन चूरू में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सारण एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी अपनाने से देश की राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता मजबूत होगी तथा घरेलू एवं लघु उद्योगों (MSME) को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय उत्पादों के निर्माण और उपयोग को प्रोत्साहित कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
स्वदेशी जागरण मंच का यह डिजिटल अभियान 1 अगस्त 2026 से 20 अगस्त 2026 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से आमजन को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और देश के आर्थिक विकास में भागीदारी निभाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
अभियान से जुड़ने के लिए नागरिक MySBA स्वदेशी समर्थ पोर्टल पर QR कोड अथवा डायरेक्ट लिंक के माध्यम से ऑनलाइन संकल्प पत्र भर सकते हैं। संकल्प पूरा करने के बाद उन्हें मोबाइल पर डिजिटल स्वदेशी समर्थक प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रदेश सदस्य लीलाधर चंदेल, जिला संयोजक प्रदीप सिंह शेखावत, विभाग सह विचारक विक्रम, सत्यप्रकाश शर्मा, पर्यावरण प्रमुख बी.एन. राजोतिया (राष्ट्रीय महासचिव, अखिल भारतीय विश्वकर्मा छात्र एवं युवा संघ), प्रदेश सदस्य वासुदेव चावला, जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, चंद्राराम गुरी, सुरेश सारस्वत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।
#tharkiawaazajay #churu #swadeshi #RajendraRathore #BJPIND Kunj Bihari Birmiwala BJP Churu Rajendra Rathore
Churu, Churu | Aug 16, 2026