Public App Logo
डीजल में इथेनॉल ब्लेंडिंग | SA News Chhattisgarh नई दिल्ली | 12-08-2026: डीजल में इथेनॉल मिलाने के प्रयोग को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंता सामने आई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने संसद में बताया कि इथेनॉल मिलाने से डीजल का फ्लैश पॉइंट काफी कम हो गया, जिसके कारण मिश्रित ईंधन निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरा। सरकार के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं और वाहन निर्माताओं के सहयोग से इथेनॉल मिश्रित डीजल का परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान इसके फ्लैश पॉइंट में उल्लेखनीय कमी पाई गई। इसके चलते डीजल में इथेनॉल की व्यापक ब्लेंडिंग को लेकर सुरक्षा संबंधी चुनौती सामने आई है। वहीं, डीजल में आइसोब्यूटेनॉल मिलाने को लेकर भी प्रारंभिक अध्ययन किया गया है। सरकार ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इथेनॉल-डीजल मिश्रण के व्यापक इस्तेमाल से पहले तकनीकी और सुरक्षा मानकों को पूरा करना जरूरी होगा। #Diesel #EthanolBlending #FuelSafety #ParliamentSession #IndianGovernment SANewsChhattisgarh Ethanol E20 - Chhattisgarh News