'घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा रैली
===============================================================
सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री सतेन्द्र सिंह मरकाम के दिशा-निर्देश एवं प्राचार्य माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा के मार्गदर्शन में 15 अगस्त 2026 को 'घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला इकाई द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।
कार्यक्रम अधिकारी सुश्री पूनम वासनिक ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला इकाई की छात्राओं द्वारा इस रैली का नेतृत्व किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने का आग्रह किया गया। इस रैली में प्राचार्य श्री वसंत कुमार सनोदिया, श्री अक्षय जैन, श्रीमती अनिता जोशी, श्री पी.एस. पटेल, श्रीमती दिव्यानिधि पांडे, श्रीमती गीता सर्वानंद समेत शाला का समस्त स्टाफ उपस्थित था।