Vande Bharat news: ब्रेकिंग न्यूज़ - होडल
टेम्पो में सवारी बनकर लूटपाट करने वाले 3 बदमाश CIA होडल के हत्थे!
होडल। CIA होडल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो में सवारी बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान नजरूद्दीन उर्फ नजरू, सलाउद्दीन उर्फ सुल्ला और शाहिद निवासी गांव बिसरू, थाना बिछोर, जिला नूंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 9 अगस्त को आदिल निवासी नेवाना से मोबाइल फोन और 3500 रुपये नकद लूट लिए थे।
पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अब वारदात में प्रयुक्त टेम्पो, लूटा गया मोबाइल व नकदी की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
Hodal, Palwal | Aug 13, 2026