दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्टरी धधकी, मचा हड़कंप
कानपुर के दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया की 115बी में एक केमिकल और प्लास्टिक फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों के मुताबिक, फैक्टरी के अंदर केमिकल के ड्रम वाले गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही देर बाद आग की लपटें उठने लगीं।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर फाइटर्स ने पानी और फोम की मदद से आग पर काबू पाया। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
📍 स्थान: दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया, कानपुर
#Kanpur #KanpurNews #Dadanagar #DadanagarIndustrialArea #Fire #FactoryFire #ChemicalFactory #FireBrigade #BreakingNews #KanpurBreaking #GroundZeroNews