Public App Logo
कालपी में तीन बच्चों की मां लापता, भांजे पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप रिश्तों की डोर जब कमजोर होने लगे, तो अपने ही सवालों के घेरे में आने लगे कालपी/जालौन। महेवा ब्लॉक क्षेत्र के एक ग्राम से 45 वर्षीय तीन बच्चों की मां के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। पति का आरोप है कि महिला खेत में चारा काटने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। पीड़ित पति ने रविवार को कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र देकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कराने की गुहार लगाई। पति ने आशंका जताई है कि जनपद कानपुर देहात के ग्राम बिधरिया निवासी उसका भांजा कल्लू महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पति ने दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की भी आशंका व्यक्त की है। परिजनों ने महिला की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक और हल्का पुलिस से महिला को जल्द बरामद कराने की मांग की है। हालांकि, महिला के साथ वास्तव में क्या हुआ और वह कहां गई, इसकी पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। आपकी राय क्या है? क्या परिवार में बढ़ती दूरी और रिश्तों में बदलती सोच ऐसे मामलों की बड़ी वजह बन रही है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #कालपी #जालौन #Kalpi #Jalaun #BreakingNews #UPNews #JalaunNews #KalpiNews #CrimeNews #LocalNews #ViralNews #LatestNews #UttarPradesh #UPPolice #KotwaliKalpi #Mahwa #NewsUpdate #Breaking - Jalaun News