झारखंड में छात्रों के जारी प्रदर्शन पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "बच्चे सड़कों पर हैं और उनकी मांग भी सही है। पिछले 7 साल से JPSC, JSSC या CGL, जिसकी भी जो परिक्षाएं हुई हैं, अब सामने आ रहा है कि सभी में करप्शन है, सभी में पैसे लिए गए। गरीब परिवार के बच्चे जो दिन-रात मेहनत करते हैं, वो नौकरी नहीं कर पाते हैं। ये सभी लोग मिलकर झारखंड के छात्रों के साथ जो अन्याय कर रहे हैं, उसे झारखंड की जनता देख रही है और झारखंड किसी के भरोसे नहीं है। हम जब अंग्रेज से नहीं डरे तो इस छोटी-मोटी सरकार से क्या डरने वाले हैं। हमारे लोग संघर्ष करेंगे और सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।"
#Jharkhand #StudentProtest #NishikantDubey #JPSC #JSSC
Namkum, Ranchi | Aug 17, 2026