भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित:
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं अन्य संगठनात्मक दायित्वों पर नियुक्तियों की घोषणा की है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं स्मृति ईरानी समेत 8 नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा राष्ट्रीय मंत्री, कोषाध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों, मीडिया और सोशल मीडिया समेत कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं।
AkOne News: भाजपा ने नई राष्ट्रीय टीम के जरिए संगठन में अनुभवी नेताओं के साथ विभिन्न राज्यों और वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया है।
Bahraich, Bahraich | Aug 17, 2026