नवरात्रि पर्व को लेकर माँ विंध्यवासिनी देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण
नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना गिरवां क्षेत्र स्थित माँ विंध्यवासिनी देवी मंदिर एवं मेला परिसर में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
क्षेत्राधिकारी नरैनी, उपजिलाधिकारी नरैनी, पीडब्ल्यूडी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा पैदल गश्त कर मेला परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशासन द्वारा नवरात्रि मेले के दौरान सुरक्षित एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
#BandaPolice #Navratri #VindhyavasiniDevi #Narayani #Banda
Banda, Banda | Oct 1, 2026