Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

तिरंगे के रंग में सजा विजन स्कूल, देशभक्ति प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा विजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस अनोखा तीर, हरदा। विजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों से सजा हुआ था और पूरा वातावरण “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हे विद्यार्थियों द्वारा फैंसी ड्रेस में स्वतंत्रता सेनानियों की झांकी और नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समन्वित देशभक्ति नृत्य रहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के प्रति सम्मान की भावना देखने को मिली। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आजादी हमें विरासत में मिली है, इसे हमें शिक्षा, एकता और कड़ी मेहनत से और मजबूत बनाना है।” उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। विद्यालय के संस्थापक डॉ. आर.के. दोगने, संचालक कुणाल दोगने, मुकेश गुर्जर एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराया तथा देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थी नियमित ग्रे यूनिफॉर्म में सुबह 7:55 बजे विद्यालय पहुंचे। स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन सुबह 11:30 बजे हुआ। अंत में विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई। सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थितजनों ने राष्ट्र की प्रगति, एकता और उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प लिया।

Harda, Harda | Aug 16, 2026

MORE NEWS

हरदा जिले के सोडलपुर कान्हा बाबा मंदिर के दर्शन ...चमत्कारिक मंदिर हजारों लाखों भक्तों की जुड़ी आस्था ..!

#harda #sodalpur

हरदा जिले के सोडलपुर कान्हा बाबा मंदिर के दर्शन ...चमत्कारिक मंदिर हजारों लाखों भक्तों की जुड़ी आस्था ..! #harda #sodalpur

Harda, Harda | Aug 17, 2026

‘‘सशक्त युवा, सशक्त भारत‘‘ अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल नीमगांव में विधिक साक्षरता शिविर सह वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में सोमवार को शासकीय हाई स्कूल नीमगांव में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री चन्द्रशेखर राठौर ने शिविर में उपस्थित विद्यालय के छात्र/छात्राओं को नालसा योजना, 2025, पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, 2015, एनडीपीएस एक्ट, 1985, नशे के दुष्परिणाम, तथा शिक्षा के अधिकार एवं महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान की। साथ ही छात्र/छात्राओं को नशे की लत से दूर रहने तथा नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
 
कार्यक्रम में उपस्थित जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे द्वारा विद्यार्थियों को पीड़ित प्रतिकर योजना, बच्चों को गुड टच एवं बैड टच की पहचान एवं सुरक्षा, दहेज प्रतिषेध कानून, साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय, छात्र/छात्राओं को रैगिंग रोकथाम विनियमन, 2009 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि कोई भी पात्र व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा या अन्य विधिक सेवा संस्थान में उपस्थित होकर, पत्र के माध्यम से, नालसा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर, 15100 पर कॉल कर, विधिक सहायता/सलाह आसानी से प्राप्त कर सकता है। शिविर उपरांत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र/छात्राएं, ग्रामीणजन तथा पैरालीगल वालेंटियर रेखा विश्नोई उपस्थित रहे।

#Harda #Nalsa #LegalAwareness
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

‘‘सशक्त युवा, सशक्त भारत‘‘ अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल नीमगांव में विधिक साक्षरता शिविर सह वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में सोमवार को शासकीय हाई स्कूल नीमगांव में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री चन्द्रशेखर राठौर ने शिविर में उपस्थित विद्यालय के छात्र/छात्राओं को नालसा योजना, 2025, पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, 2015, एनडीपीएस एक्ट, 1985, नशे के दुष्परिणाम, तथा शिक्षा के अधिकार एवं महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान की। साथ ही छात्र/छात्राओं को नशे की लत से दूर रहने तथा नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे द्वारा विद्यार्थियों को पीड़ित प्रतिकर योजना, बच्चों को गुड टच एवं बैड टच की पहचान एवं सुरक्षा, दहेज प्रतिषेध कानून, साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय, छात्र/छात्राओं को रैगिंग रोकथाम विनियमन, 2009 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि कोई भी पात्र व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा या अन्य विधिक सेवा संस्थान में उपस्थित होकर, पत्र के माध्यम से, नालसा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर, 15100 पर कॉल कर, विधिक सहायता/सलाह आसानी से प्राप्त कर सकता है। शिविर उपरांत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र/छात्राएं, ग्रामीणजन तथा पैरालीगल वालेंटियर रेखा विश्नोई उपस्थित रहे। #Harda #Nalsa #LegalAwareness Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Harda, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026

✅ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला हरदा श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार को 14 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं के लिए एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। भ्रमण के दौरान बालिकाओं को शासकीय संस्थाओं किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेंटर हरदा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बालिकाओं को नगर पालिका कार्यालय में अमर शहीदों की गैलरी का अवलोकन भी कराया गया। भ्रमण के दौरान बालिकाओं को संस्थाओं की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया तथा जिज्ञासाओ का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर सुश्री भारती भल्लावी, श्रीमती पूजा चौहान, श्रीमती रेखा गौर एवं शहरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।
 
Jansampark Madhya Pradesh Directorate Women and Child Development, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 
#Harda #BetiBachaoBetiPadhao #MPWCD

✅ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला हरदा श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार को 14 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं के लिए एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। भ्रमण के दौरान बालिकाओं को शासकीय संस्थाओं किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेंटर हरदा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बालिकाओं को नगर पालिका कार्यालय में अमर शहीदों की गैलरी का अवलोकन भी कराया गया। भ्रमण के दौरान बालिकाओं को संस्थाओं की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया तथा जिज्ञासाओ का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर सुश्री भारती भल्लावी, श्रीमती पूजा चौहान, श्रीमती रेखा गौर एवं शहरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही। Jansampark Madhya Pradesh Directorate Women and Child Development, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh #Harda #BetiBachaoBetiPadhao #MPWCD

Harda, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026

तिरंगे के रंग में सजा विजन स्कूल, देशभक्ति प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा विजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस अनोखा तीर, हरदा। विजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों से सजा हुआ था और पूरा वातावरण “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हे विद्यार्थियों द्वारा फैंसी ड्रेस में स्वतंत्रता सेनानियों की झांकी और नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समन्वित देशभक्ति नृत्य रहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के प्रति सम्मान की भावना देखने को मिली। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आजादी हमें विरासत में मिली है, इसे हमें शिक्षा, एकता और कड़ी मेहनत से और मजबूत बनाना है।” उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। विद्यालय के संस्थापक डॉ. आर.के. दोगने, संचालक कुणाल दोगने, मुकेश गुर्जर एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराया तथा देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थी नियमित ग्रे यूनिफॉर्म में सुबह 7:55 बजे विद्यालय पहुंचे। स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन सुबह 11:30 बजे हुआ। अंत में विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई। सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थितजनों ने राष्ट्र की प्रगति, एकता और उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प लिया। - Harda News