
जिला चिकित्सालय बड़वानी बना एक बेसहारे का सहारा
बड़वानी 12 अगस्त 2026/मरीज़ आनंदीलाल उम्र 62 वर्ष एक अनाथ व्यक्ति था जिसे 18 जुलाई 2026 को इमरजेंसी ड्युटी पर कार्यरत डॉ वैभव गुप्ता द्वारा हड्डी वार्ड में भर्ती किया गया था। जहाँ पर डॉ संतोष परिहार (हड्डी रोग विशेषज्ञ) ने मरीज का एक्स-रे एवं मेडिकल चेकअप करवाया। मरीज़ के एक्स-रे में दाएं कुल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर था। ऐसे में डॉ परिहार ने समाज सेवक अजीत जैन से संपर्क किया और मरीज़ के ऑपरेशन करने की सलाह दी। समाज सेवी जैन ने तुरन्त मरीज़ के ऑपरेशन की पुरी जिम्मेदारी ली और 30 जुलाई 2026 को सिविल सर्जन डॉ मनोज खन्ना को बताने के पश्चात उनके मार्गदर्शन में मरीज के कुल्हे का सफ़ल ऑपरेशन जिला चिकित्सालय बड़वानी की ऑर्थाे ओटी में किया गया। जहाँ टीम में सर्जन डॉ संतोष परिहार, डॉ भूपेन्द्र मुजाल्दा निश्चेतना विशेषज्ञ एवं कार्यरत स्टाफ विजय प्रजापत, सोहन मौर्य, पूजा बोडखे, शकुंतला निवडुंगे, संजय धार्वे रेडियोग्रॉफर उपस्थित थे। अस्पताल में मरीज़ की साफ़ सफ़ाई का ध्यान प्रथमेश सोनाने और उनकी टीम ने रखा।
मरीज़ को सिविल सर्जन डॉ मनोज खन्ना के मार्गदर्शन में 12 अगस्त 2026 को वॉकर के माध्यम से चलाकर देखा गया जिसमें सुधार पाये जाने पर डिस्चार्ज किया गया। इसमें ऑर्थाे वॉर्ड की समस्त सिस्टर्स एवं स्टॉफ का योगदान भी सराहनीय रहा।
#JansamparkMP
#badwani