
आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
🔹 जिलाधिकारी बांदा श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
🔹 विभिन्न विभागों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक की विभागवार समीक्षा की गई।
🔹 लगातार खराब फीडबैक मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
🔹 समीक्षा में 51 विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, जिससे जनपद की आईजीआरएस रैंकिंग प्रभावित हो रही है।
🔹 संबंधित अधिकारियों को 30 सितम्बर 2026 तक संतोषजनक फीडबैक में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔹 30 सितम्बर तक संतोषजनक फीडबैक 75 प्रतिशत से कम रहने पर नियमानुसार वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
🔹 अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे स्वयं शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर शिकायत निस्तारण की वास्तविक स्थिति एवं संतुष्टि की जानकारी लें।
🔹 जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि केवल पोर्टल पर निस्तारण दर्ज करना पर्याप्त नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण, संतोषजनक एवं समयबद्ध निस्तारण आवश्यक है।
🔹 लंबित एवं असंतोषजनक फीडबैक वाली शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा कर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔹 जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं शिकायतकर्ता की संतुष्टि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
Banda, Banda | Sep 29, 2026