
पलिया पुलिस ने 610 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये, बाइक भी बरामद
लखीमपुर खीरी के पलिया कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 610 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक 29 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6:05 बजे पलिया-दुधवा मार्ग पर पाम रिजॉर्ट के आगे केले के खेत के पास आरोपी अनमोल गुप्ता उर्फ राजा पुत्र शिव कुमार, निवासी मोहल्ला राजागंज प्रथम, कस्बा व थाना पलिया, को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 610 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त यामाहा R15 बाइक (UP-31-AV-4621) भी पुलिस ने कब्जे में ली।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 292/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की है। प्रेस नोट के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी कई मुकदमों का आपराधिक इतिहास दर्ज है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक शिवा जी दूबे के नेतृत्व में कोतवाली पलिया की पुलिस टीम ने की।
#वरिष्ठकार्यकर्ताबैठक #39bnssb #एकजुटताकीसंकल्प #highlightseveryone #paliakalankheri #नीमगाँव #लखीमपुर #followers #news #highlights