Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

झारखंड की बेटी उम्मे हबीबा की सीएम हेमंत सोरेन और राहुल गांधी से भावुक अपील ! झारखंड में 14वीं जेपीएससी परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी के बाद रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक नाम उम्मे हबीबा का है. पिछले 12 दिनों से आमरण अनशन पर बैठी हबीबा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में भी उन्होंने अन्न ग्रहण करने से इनकार कर दिया है. अनशन के कारण उनका वजन सात किलो कम हो चुका है. मूल रूप से बोकारो जिले के कसमार की रहने वाली हबीबा ने 7वीं, 11वीं और 14वीं जेपीएससी की परीक्षा दी है. उन्होंने अंग्रेजी में पीजी और बीएड की पढ़ाई पूरी की है. आंदोलन की शुरुआत में जब वे भूख हड़ताल पर बैठीं, तब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, अभिजीत दीपके, प्रणव झा और के. राजू ने उनसे बात की थी. आज भी वे सदर अस्पताल के आईसीयू-एचडीयू में भर्ती होने के बावजूद अनशन जारी रखे हुए हैं. मांगें पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी रखने का संकल्प दोहराते हुए हबीबा ने ईटीवी भारत के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी से भावुक अपील की है. उम्मे हबीबा ने कहा, “मैं सबसे अपील करना चाहती हूं. हमारी लड़ाई सत्ता से नहीं, बल्कि सिस्टम के खिलाफ है. रिफॉर्म और एजुकेशन सिस्टम में बदलाव से राज्य के प्रतिभाशाली छात्रों-युवाओं का भला होगा.”

Namkum, Ranchi | Aug 16, 2026
झारखंड की बेटी उम्मे हबीबा की सीएम हेमंत सोरेन और राहुल गांधी से भावुक अपील ! झारखंड में 14वीं जेपीएससी परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी के बाद रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक नाम उम्मे हबीबा का है. पिछले 12 दिनों से आमरण अनशन पर बैठी हबीबा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में भी उन्होंने अन्न ग्रहण करने से इनकार कर दिया है. अनशन के कारण उनका वजन सात किलो कम हो चुका है. मूल रूप से बोकारो जिले के कसमार की रहने वाली हबीबा ने 7वीं, 11वीं और 14वीं जेपीएससी की परीक्षा दी है. उन्होंने अंग्रेजी में पीजी और बीएड की पढ़ाई पूरी की है. आंदोलन की शुरुआत में जब वे भूख हड़ताल पर बैठीं, तब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, अभिजीत दीपके, प्रणव झा और के. राजू ने उनसे बात की थी. आज भी वे सदर अस्पताल के आईसीयू-एचडीयू में भर्ती होने के बावजूद अनशन जारी रखे हुए हैं. मांगें पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी रखने का संकल्प दोहराते हुए हबीबा ने ईटीवी भारत के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी से भावुक अपील की है. उम्मे हबीबा ने कहा, “मैं सबसे अपील करना चाहती हूं. हमारी लड़ाई सत्ता से नहीं, बल्कि सिस्टम के खिलाफ है. रिफॉर्म और एजुकेशन सिस्टम में बदलाव से राज्य के प्रतिभाशाली छात्रों-युवाओं का भला होगा.” - Namkum News