भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा देशभर में “हर घर तिरंगा-2026” अभियान का आयोजन 9 से 17 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना तथा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
अभियान के तहत जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 अगस्त को अनूपपुर नगरपालिका, 10 अगस्त को कोतमा नगरपालिका, 11 अगस्त को जैतहरी एवं बिजुरी नगरपालिका, 12 अगस्त को अनूपपुर, कोतमा एवं अमरकंटक नगरपालिका तथा 13 अगस्त को जैतहरी नगरपालिका एवं किरगी ग्राम पंचायत क्षेत्र में तिरंगा रैली आयोजित की जाएगी। रैलियों में पैदल, साइकिल एवं ई-बाइक के माध्यम से नागरिकों की सहभागिता रहेगी। रैली का शुभारंभ सामूहिक रूप से “व�