
#आंगन मिलन कार्यक्रम में गूंजा #सेवा और संकल्प का संदेश
#थत्यूड/सकलाना। #जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लामकाडे के #आंगनबाड़ी केंद्र #लामकाडे में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लाभार्थी ग्रामीणों को मातृत्व वंदन योजना पोषण अभियान नंदा गौरा देवी योजना, अन्न प्रासन्न आंगन मिलन आदि योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया।
#कार्यक्रम में #मुख्य अतिथि सकलाना #भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष #सरिता रावत, #ग्राम प्रधान #दिनेश रावत, #सामाजिक कार्यकर्ता #अनिल हटवाल, #क्षेत्र पंचायत सदस्य #सरोजिनी देवी रहे। सरिता रावत ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम पूरे प्रदेश भर में किया जा रहे हैं और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। #आंगनबाड़ी कार्यकत्री #शर्मिला रावत ने योजना के बारे में बताए जैसे अन्न प्रासन्न, गोद भराई, महालक्ष्मी किट मातृत्व योजना पोषण अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम में सुनीता रावत, हेमलता, प्रभा देवी, नीलम रावत, काजल रावत, गीता, सविता आदि ग्रामीण लाभार्थी उपस्थित रहे।