झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की कल सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ होने वाली वार्ता पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, "बातचीत का ये दौर पहले होना चाहिए था। मुख्यमंत्री पता नहीं क्यों इतना देर कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहले राहुल गांधी के कहने पर छात्रों को पिटवाया। उसके बाद छात्रों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दायर कर दिया। ऐसी नौबत ही क्यों आती? छात्रों की तो साधारण सी मांग थी कि CBI जांच करवाइए, TDPL द्वारा कराई गई सभी परिक्षाएं रद्द कीजिए और SSC-CGL की जो परिक्षाएं हुई हैं, उन्हें रद्द कीजिए। औरंगजेब के बाद बर्बरता के लिए झारखंड में वही जाने जाएंगे। हमें उम्मीद है कि सरकार सभी मांगों को मान ले।"
#Jharkhand #StudentProtest #PratulShahdeo #EducationSystem #HemantSoren
Namkum, Ranchi | Aug 17, 2026