
करैरा पुलिस के दो जवान स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, 27 साल पुराने फरार को पकड़वाने का मिला क्रेडिट नशामुक्ति और साइबर जागरूकता अभियान में निभाई अहम भूमिका।
शिवपुरी- पुलिस थाना करैरा के सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान और प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव को करैरा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
सउनि शैलेन्द्र सिंह चौहान को "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" और "सेफ क्लिक" साइबर जागरूकता अभियान में आम जनता को जागरूक करने के साथ-साथ फरार और वारंटियों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पेंद्र जाटव, विशिष्ट अतिथि एसडीएम अनुपम शर्मा और सीईओ हेमंत सूत्रकार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
27 वर्ष से फरार हत्याकांड के आरोपी को दबोचा
सउनि शैलेन्द्र सिंह चौहान ने थाना दिनारा के 27 वर्ष पुराने हत्या के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी देवपाल लोधी उर्फ देवपाल आचार्य को ग्राम लिधोरा, थाना बड़ागांव, झांसी से गिरफ्तार कराने में मुख्य भूमिका निभाई इसके अलावा उन्होंने करैरा क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर, गुंडों और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा। पटाखा और बुलेट मोटरसाइकिलों पर प्रभावी कार्रवाई की। साथ ही कोचिंग जाने वाले छात्र-छात्राओं को आवारा तत्वों से सुरक्षित रखने के लिए कड़े कदम उठाए।प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव को भी मिला सम्मान प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव को गुंडा, बदमाश और वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।