मंत्री डॉ. विजय शाह ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ
---
प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने प्रदेशवासियों को 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं के त्याग, साहस, संघर्ष और देशभक्ति का स्मरण कराता है, जिनके बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत में जीवन जीने का गौरव प्राप्त हुआ। यह दिन हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग करता है।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Culture, Madhya Pradesh
#khandwa