Public App Logo
कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के समीप शनिवार रात मार्बल लदे ट्रेलर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिवसागर थाना क्षेत्र के समहूता गांव निवासी 17 वर्षीय अक्षय कुमार उर्फ कल्लू की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो ट्रेलर के नीचे फंस गया और तीनों युवक दब गए। अक्षय चार बहनों का इकलौता भाई था और पिता के बुढ़ापे का सहारा था। घटना के बाद समहूता गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही समहूता गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। #rohtasnews - Kargahar News