
प्रतिष्ठित जेम्स ऑफ इंडिया अवॉर्ड 2026 से नवाजे जाएंगे हसनपुरा के लाल
हसनपुरा (सिवान)। प्रख्यात शिया धर्मगुरु, अंतरराष्ट्रीय विद्वान और समाजसेवी हसनपुरा के लाल डॉ0 मौलाना कल्बे रुशैद रिजवी को 14वें प्रतिष्ठित जेम्स ऑफ इंडिया अवॉर्ड 2026 से नवाजा जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए हसनपुरा प्रखंड के मंद्ररापाली गाँव निवासी समाजसेवी शब्बू इमाम ने बताया कि डॉ0 रिजवी का जन्म 08 फरवरी 1976 को सिवान जिले के हसनपुरा प्रखंड के मंद्ररापाली गाँव में हुआ। उनकी इस्लामिक शिक्षा महज छः साल की उम्र से ही शुरू हो गई। डॉ0 मौलाना रिजवी सोशल रिफॉर्मर ऑफ इंडिया के नाम से भी जाने जाते है। आगामी 25 अक्टूबर 2026 को डॉ0 अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महाराजा अजमीढ़ देव जी की जयंती पर भारत मंच ट्रस्ट एवम् नाड़ी वैध कायाकल्प द्वारा आयोजित 14वें जेम्स ऑफ इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें अमेरिका, कनाडा, इंग्लैड समेत अन्य देशों से आये अंतरराष्ट्रीय विद्वान शामिल होंगे। डॉ0 मौलाना कल्बे रूशैद रिजवी की इस सफलता पर मंद्रापाली समेत पूरे जिले में खुशी की लहर है। डॉ0 रिजवी की इस तारीखी मुकाम पर राजद नेत्री सह सिवान लोस प्रत्याशी हेना शहाब, जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ0 अजय सिंह, राजद नेता हामिद रजा खान उर्फ डब्लू खान, स्थानीय मुखिया सह जदयू नेता अनिल कुमार राम उर्फ सोहन राम, स्थानीय सरपंच वजीर हसन, हसनपुरा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नोमान अहमद उर्फ कक्कू बाबू, पचरुखी प्रमुख प्रतिनिधि महावीर प्रसाद, राकेश सिंह, दरौंदा प्रमुख प्रतिनिधि उमेश कुमार सिंह, अभय शंकर, बच्चा यादव, हरेकृष्ण प्रसाद, लड्डन खान आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया।