Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

औरंगाबाद में जमीन रजिस्ट्री अब पूरी तरह पेपरलेस, 3 अगस्त से व्यवस्था लागू; दाउदनगर में 17 अगस्त से शुरू होगी सुविधा। औरंगाबाद, 13 अगस्त | 24NewsLive औरंगाबाद जिले में जमीन की रजिस्ट्री अब और भी आसान, तेज और पारदर्शी हो गई है। जिला प्रशासन, औरंगाबाद ने बड़ी पहल करते हुए जिला निबंधन कार्यालय में दस्तावेज निबंधन की प्रक्रिया को पूर्णतः पेपरलेस और डिजिटल कर दिया है। औरंगाबाद जिला निबंधन कार्यालय में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू हो चुकी है, जबकि अवर निबंधन कार्यालय, दाउदनगर में 17 अगस्त 2026 से यह व्यवस्था शुरू की जाएगी। *क्या है नई व्यवस्था?* नई व्यवस्था में आम लोग ई-निबंधन पोर्टल पर खुद से या सेवा प्रदाता (सहज वसुधा केंद्र / वकील / डीड राइटर) की मदद से जमीन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे। इसके बाद अपनी सुविधानुसार स्लॉट बुक कर निबंधन कार्यालय आना होगा, जिससे बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। रजिस्ट्री की मूल प्रक्रिया पहले जैसी ही रहेगी, लेकिन अब कागज की जगह सारा काम डिजिटल माध्यम से होगा। पक्षकारों के हस्ताक्षर भी डिजिटल ही लिए जाएंगे। इससे दस्तावेजों में छेड़छाड़ की संभावना खत्म होगी और सभी अभिलेख ऑनलाइन सुरक्षित रहेंगे। *मदद के लिए विशेष काउंटर* जिन लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत होगी, उनके लिए कार्यालय में 'May I Help You Counter' बनाया गया है। साथ ही कार्यालय में मौजूद सेवा प्रदाता कर्मी भी पूरी प्रक्रिया में मदद करेंगे। रजिस्ट्री पूरी होने के बाद निबंधित दस्तावेज की डिजिटल कॉपी तुरंत पक्षकार के रजिस्टर्ड मोबाइल, ई-मेल और व्हाट्सएप पर भेज दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर कार्यालय से हार्ड कॉपी भी ली जा सकेगी और PDF डाउनलोड की सुविधा भी रहेगी। जिला प्रशासन का कहना है कि इस नई व्यवस्था से समय और कागज दोनों की बचत होगी और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता व सुरक्षा बढ़ेगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि नई डिजिटल व्यवस्था का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

Aurangabad, Aurangabad | Aug 13, 2026

MORE NEWS

औरंगाबाद में जमीन रजिस्ट्री अब पूरी तरह पेपरलेस, 3 अगस्त से व्यवस्था लागू; दाउदनगर में 17 अगस्त से शुरू होगी सुविधा। औरंगाबाद, 13 अगस्त | 24NewsLive औरंगाबाद जिले में जमीन की रजिस्ट्री अब और भी आसान, तेज और पारदर्शी हो गई है। जिला प्रशासन, औरंगाबाद ने बड़ी पहल करते हुए जिला निबंधन कार्यालय में दस्तावेज निबंधन की प्रक्रिया को पूर्णतः पेपरलेस और डिजिटल कर दिया है। औरंगाबाद जिला निबंधन कार्यालय में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू हो चुकी है, जबकि अवर निबंधन कार्यालय, दाउदनगर में 17 अगस्त 2026 से यह व्यवस्था शुरू की जाएगी। *क्या है नई व्यवस्था?* नई व्यवस्था में आम लोग ई-निबंधन पोर्टल पर खुद से या सेवा प्रदाता (सहज वसुधा केंद्र / वकील / डीड राइटर) की मदद से जमीन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे। इसके बाद अपनी सुविधानुसार स्लॉट बुक कर निबंधन कार्यालय आना होगा, जिससे बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। रजिस्ट्री की मूल प्रक्रिया पहले जैसी ही रहेगी, लेकिन अब कागज की जगह सारा काम डिजिटल माध्यम से होगा। पक्षकारों के हस्ताक्षर भी डिजिटल ही लिए जाएंगे। इससे दस्तावेजों में छेड़छाड़ की संभावना खत्म होगी और सभी अभिलेख ऑनलाइन सुरक्षित रहेंगे। *मदद के लिए विशेष काउंटर* जिन लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत होगी, उनके लिए कार्यालय में 'May I Help You Counter' बनाया गया है। साथ ही कार्यालय में मौजूद सेवा प्रदाता कर्मी भी पूरी प्रक्रिया में मदद करेंगे। रजिस्ट्री पूरी होने के बाद निबंधित दस्तावेज की डिजिटल कॉपी तुरंत पक्षकार के रजिस्टर्ड मोबाइल, ई-मेल और व्हाट्सएप पर भेज दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर कार्यालय से हार्ड कॉपी भी ली जा सकेगी और PDF डाउनलोड की सुविधा भी रहेगी। जिला प्रशासन का कहना है कि इस नई व्यवस्था से समय और कागज दोनों की बचत होगी और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता व सुरक्षा बढ़ेगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि नई डिजिटल व्यवस्था का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। - Aurangabad News