
रोहतासगढ़ किला के पास पहाड़ी जलधारा में मिला युवक का शव, मजार घूमने गया था युवक
रोहतास थाना क्षेत्र के रोहतासगढ़ किला परिसर के समीप बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पहाड़ी जलधारा के पास बरामद हुआ। मृतक की पहचान नौहट्टा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी मनोज मुसहर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मनोज मुसहर शेखबहबल शहीद मजार घूमने के लिए रोहतासगढ़ किला परिसर के समीप गया था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। अंधेरा होने के कारण रात में खोजबीन रोकनी पड़ी।
बुधवार सुबह एक बार फिर ग्रामीणों ने युवक की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पहाड़ी जलधारा के समीप उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही रोहतास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।
रोहतास थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
स्थान: रोहतासगढ़ किला, रोहतास
थाना: रोहतास थाना
📰 अपना रोहतास — आपके क्षेत्र की हर खबर पर नजर।
#रोहतास #रोहतासगढ़किला #नौहट्टा #बिशनपुर #रोहताससमाचार #अपनारोहतास #BiharNews #RohtasNews #Nohatta #RohtasgarhFort #BreakingNews #LocalNews #BiharNewsUpdate