Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

घर के बाहर सो रही महिला की चाकू से हत्या, मां को बचाने दौड़ी दो बेटियां भी घायल **फलोदी।** जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वरनगर गांव में सोमवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर के बाहर अपनी दो बेटियों के साथ सो रही 32 वर्षीय भंवरी विश्नोई की अज्ञात हमलावर ने गले पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। मां की चीख सुनकर उसे बचाने दौड़ी दोनों बेटियों पर भी हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार जंभेश्वरनगर निवासी गंगाविशन विश्नोई की पत्नी भंवरी विश्नोई सोमवार रात अपनी 16 वर्षीय बेटी रामज्योति और 10 वर्षीय बेटी सोनू के साथ घर के बाहर आंगन में सो रही थीं। रात करीब एक बजे अज्ञात बदमाश वहां पहुंचा और भंवरी के गले पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मां की चीख सुनकर दोनों बेटियां जाग गईं और हमलावर का मुकाबला करने लगीं। इस दौरान बदमाश ने दोनों बच्चियों पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में बड़ी बेटी रामज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं छोटी बेटी सोनू का लोहावट अस्पताल में उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही लोहावट थाना पुलिस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य और नमूने एकत्र किए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। अज्ञात हमलावर की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है और उपलब्ध सभी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच जारी है।

Tinwari, Jodhpur | Jul 28, 2026