
BIG BREAKING NEWS
श्रावण मास में अंडा-मीट की दुकानें बंद कराने की मांग
विहिप-बजरंग दल ने कस्बा गौण्डा इंचार्ज गोंडा को सौंपा प्रार्थना पत्र
अलीगढ़/गोंडा। पवित्र श्रावण मास के मद्देनजर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने थाना गोंडा के कस्बा गौण्डा इंचार्ज को प्रार्थना पत्र सौंपकर क्षेत्र में अंडा एवं मीट की दुकानों को निर्धारित अवधि तक बंद रखने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में कहा गया कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। साथ ही कांवड़ यात्रियों का भी आवागमन रहता है। ऐसे में धार्मिक भावनाओं एवं क्षेत्र की शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अंडा और मीट की दुकानों को बंद रखने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए।
🔴 धार्मिक भावनाओं के सम्मान की मांग
विहिप एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि इस कदम से क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहेगा तथा श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान होगा। साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति की संभावना को कम करने में मदद मिलेगी।
📌 इन पदाधिकारियों ने सौंपा प्रार्थना पत्र
अभिषेक पालीवाल — जिला सह मंत्री, विहिप
तरूण अटल — जिला सह संयोजक, बजरंग दल
नीरज चौधरी — प्रखंड संयोजक, बजरंग दल
भूपेन्द्र वार्ष्णेय ‘भोलू’ — प्रखंड मंत्री, विहिप
लक्ष्मण वार्ष्णेय — प्रखंड उपाध्यक्ष, विहिप
राजू उपाध्याय — प्रखंड उपाध्यक्ष, विहिप
पवन कुमार — प्रखंड सह संयोजक, बजरंग दल
राजा सनातनी — गौरक्षा प्रमुख
टिंकल उपाध्याय — प्रखंड सह संयोजक, बजरंग दल
पदाधिकारियों ने थाना गोंडा पुलिस से जनहित, कानून-व्यवस्था एवं धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
टीवी इंडिया 18 “हर खबर सच के साथ”
@followers@highlightकृष्ण कुमार पत्रकारChief Minister Office Uttar PradeshAligarh PolicePMO IndiaChief Minister Office Uttar PradeshHirdesh ChaudharyBraj Kishor VarshneyGopesh ChaudharyRaju UpadhyayTarun VarshneyNeeraj KumarHelp By Raja Sanatani
Koil, Aligarh | Aug 9, 2026