भादरा शहर के लिए गर्व की बात! 🏆🥎
वार्ड नंबर 2 की बेटी नफीसा खान का सॉफ्टबॉल U-17 में लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐
नफीसा खान वर्तमान में झुंझुनूं जिले के खेतड़ी नगर स्थित माधव विद्या मंदिर स्कूल, गोठड़ा में अध्ययनरत हैं। अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर नफीसा ने लगातार दूसरी बार राज्य स्तर पर स्थान बनाकर भादरा का नाम गौरवान्वित किया है।
नफीसा अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता शमशाद बानो, पिता इस्ताक खान भाई नासिफ़ खां तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल वर्मा एवं समस्त स्टाफ को देना चाहती हैं।
विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों की ओर से नफीसा खान को उज्ज्वल भविष्य एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। 🌟
बेटियां जब खेल के मैदान में उतरती हैं, तो परिवार ही नहीं, पूरे शहर का नाम रोशन करती हैं। 🇮🇳❤️
#NafisaKhan #SoftballU17 #Bhadra #BhadraPride #RajasthanSports #StateLevel # बेटी_का_गौरव #खेल_प्रतिभा #भादरा_का_गौरव #PublicKhabarToday