सवाई माधोपुर राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता
कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण को सलाम।
कुलदीप कुमार कांस्टेबल- 1389 को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने वाले कर्तव्यनिष्ठ कांस्टेबल को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय सेवाओं के लिए जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रुपये मय प्रशंसा पत्र के सम्मानित किया।
यह सम्मान पुलिसकर्मी के उत्साहवर्धन के साथ-साथ पुलिस विभाग के प्रत्येक जवान को अपने कर्तव्य के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
“कर्तव्य के प्रति निष्ठा, सेवा में समर्पण और आमजन की सुरक्षा—यही सच्ची पुलिस सेवा है।”
सवाई माधोपुर पुलिस — कर्तव्य, सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध।