Public App Logo
NTA ने UGC NET 2026 के तीन विषयों की परीक्षा रद्द की | SA News Chhattisgarh नई दिल्ली | 17-08-2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी-नेट (UGC NET) परीक्षा के तीन प्रमुख विषयों– अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के पेपर रद्द कर दिए हैं। प्रश्न पत्रों में सामने आई गंभीर खामियों को देखते हुए एजेंसी ने यह कदम उठाया है। अब इन तीनों विषयों की परीक्षा 9 और 10 सितंबर को दोबारा आयोजित की जाएगी। जांच के दौरान इन विषयों के प्रश्न पत्रों में भारी तथ्यात्मक, टाइपिंग और अनुवाद संबंधी अशुद्धियां पाई गईं। इसके अलावा विद्वानों के नाम, पुस्तकों के शीर्षक, व्याकरण तथा लिंग-वचन से जुड़ी कई गलतियां भी सामने आईं। पुराने प्रश्नों के अत्यधिक दोहराव के कारण NTA ने इसे केवल उत्तर कुंजी (Answer Key) चुनौती के माध्यम से सुधारने योग्य नहीं माना और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया। जारी शेड्यूल के अनुसार, 9 सितंबर को पहली शिफ्ट (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक) में अंग्रेजी और दूसरी शिफ्ट (दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक) में कॉमर्स की परीक्षा होगी। वहीं 10 सितंबर को पहली शिफ्ट में समाजशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस पुनर्परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। नए परीक्षा केंद्रों और एडमिट कार्ड की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं शेष 84 विषयों के परिणाम तय समय पर ही घोषित होंगे, जिससे जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर की चयन प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा। #UGCNET #NTA #EducationNews #SANewsChhattisgarh #Chhattisgarh - Chhattisgarh News