प्रदेश में उर्वरक उपलब्धता पर्याप्त एवं उर्वरक वितरण अब अभियान के रूप में हर किसान को अग्रिम के रूप मे देने की योजना
-
किसानो को सुगमता से उर्वरक वितरण को ध्यान में रखकर भारत सरकार के ifms पोर्टल एवं प्रदेश के उर्वरक विक्रेता (रिटेलर) के स्टॉक का Reconciliation ( मिलान ) करने हेतु 14 अप्रेल को शाम 7.00 बजे से उर्वरक विक्रय बंद किया गया हैं, मिलान का कार्य तेजी से किया जा रहा हैं । किसानो को तकलीफ़ नहीं होगी, दिनांक 17 अगस्त से जितनी खाद चाइए उतनी मिलेगी , यह सुनिश्चित है। दिनांक 20 अगस्त से हर किसान हर घर, हर खेत खाद अभियान भी प्रारम्भ हो रहा है, ताकि रबी की खाद इसी माह से किसानों को मिलना प्रारम्भ हो जाये।
प्रदेश में रासायनिक उर्वरको का पर्याप्त भंडारण है, एक अप्रेल से अभी तक यूरिया की कुल उपलब्धता 17.04 लाख मीट्रिक टन थी, जिसमें से 12.83 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उठाव किसानो द्वारा किया गया हैं, वर्तमान में 4.21 लाख मीट्रिक टन की उपलब्धता हैं, जबकि विगत वर्ष इसी समय यूरिया की उपलब्धता 1.60 लाख मीट्रिक टन थी।
प्रदेश में एक अप्रेल से अभी तक डी ए पी एवं एन पी के की कुल उपलब्धता 11.20 लाख मीट्रिक टन थी, जिसमें से 7.09 लाख मीट्रिक टन का उठाव किसानो द्वारा किया गया हैं, वर्तमान में 4.10 लाख मीट्रिक टन की उपलब्धता हैं, जबकि विगत वर्ष इसी समय डी ए पी + एन पी के की उपलब्धता 3.00 लाख मीट्रिक टन थी।
प्रदेश में एक अप्रेल से अभी तक एस एस पी की कुल उपलब्धता 6.78 लाख मीट्रिक टन थी, जिसमें से 3.61 लाख मीट्रिक टन का उठाव किसानों द्वारा किया गया हैं, वर्तमान में 3.17 लाख मीट्रिक टन एसएसपी की उपलब्धता हैं।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh