
अरुण नगर में RSS का अखण्ड भारत संकल्प दिवस संपन्न।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, महाविद्यालयीन कार्य विभाग द्वारा 14 अगस्त को सम्राट पृथ्वीराज चौहान सभागार, अरुण नगर में _अखण्ड भारत संकल्प दिवस_ का भव्य आयोजन किया गया।
भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा (प्राचार्य, सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज), मुख्य वक्ता श्री अंजनी कुमार जी (प्रांत सेवा प्रमुख, दक्षिण बिहार) एवं जिला कार्यवाह श्री अरुण जी ने उद्घाटन किया। संचालन शिवम जी (नगर महाविद्यालयीन छात्र प्रमुख) ने किया।
मुख्य वक्ता ने कहा - "जैसे इजराइल ने 2000 वर्षों बाद अपनी मातृभूमि प्राप्त की, वैसे ही हमें ईरान से इंडोनेशिया तक फैले अखंड भारत के संकल्प को पुनः जीवित रखना है।" उन्होंने छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप, रानी अब्बाका, वीर सावरकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और शहीद भगत सिंह के संकल्पों को याद करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शिवनंदन जी, शशिभूषण जी, उदय तिवारी जी सहित सैकड़ों युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
#RSS #AkhandBharat #ArunNagar #PatnaNews #24NewsLive